Patna: बेऊर खेल मैदान के टर्फ विकेट पर चल रहे इंटर स्कूल अंडर-16 चैलेंजर ट्रॉफी में उजाला पब्लिक स्कूल ने बसावन पार्क क्रिकेट एकेडमी को 8 विकेट से पराजित कर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
टॉस बसावन पार्क क्रिकेट एकेडमी ने जीता तथा पहले बल्लेबाज़ी करने का निर्णय लिया तथा 31 ओवर में सभी विकेट खोकर 121 रन बनाया।कार्तिकेय ने 26,रोहित ने 24 तथा आर्यन राज ने 14 रनों का योगदान दिया। उजाला पब्लिक स्कूल के लिए सौरभ और रूपेश दोनों ने 3-3 जबकि विकाश और आदर्श ने 1-1 विकेट प्राप्त किया।
जवाब में बल्लेबाज़ी करने उतरी उजाला पब्लिक स्कूल ने लक्ष्य को आसानी से 23.2 ओवरों में 2 विकेट खोकर हासिल कर लिया।समीर ने 45,सौरभ ने 42 तथा अभिषेक सिंह ने 14* रन बनाए।रोहित तथा आर्यन दोनों ने 1-1 विकेट लिया।सौरभ को उनके शानदार खेल(42 रन तथा 3 विकेट) के लिए मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।
फाइनल में पब्लिक स्कूल का सामना कुमुद इलेवन तथा वाई० सी० सी० के बीच होने वाले सेमीफाइनल मुकाबले के विजेता से होगा।
Share this content:
आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…
देवघर: जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…
पटना, 19 नवंबर 2026 : महिला अंडर-23 टी20 ट्रॉफी एलीट में गुरुवार को खेले गए…
पटना, 19 नवंबर 2026: विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर-16 एलीट मुकाबले के पहले दिन गुरुवार को…
पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…
हाजीपुर: धुरंधर कप U-14 लीग मुकाबले में BIOC ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Turf Arena…