अंडर-16 जोनल एनसीए कैंप में बिहार के 5 खिलाड़ियों का चयन।।

Khelbihar.com

पटना । गुवाहाटी में एनसीए के द्वारा बिहार , मणिपुर , मिजोरम , सिक्किम , अरुणाचल प्रदेश और नागालैंड राज्य के अंडर – 16 के । जोनल कैंप में खिलाड़ियों के चयन के लिए बुधवार को हुई बैठक में बिहार के पांच खिलाड़ियों का चयन किया गया । इस कैम्प में सभी राज्यों के जूनियर चयन सगिति के चेयरमैन ने भाग लिया । बिहार से सूरज नारायण लाल ने इस बैठक में भाग लिया ।

विजय मर्चेट ट्राफी में बिहार का प्रतिनिधित्व कर रहे अर्णव किशोर , रिशु राज , सरमन निग्रोध , कनिष्क कौस्तुभ और आर्या चौथरी का चयन इस कैंप के लिए किया गया है । यह कैंप आन्ध्र प्रदेश के अनंतपुर में 24 जून से 18 जुलाई तक चलेगा ।

बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष गोपाल बोहरा , उपाध्यक्ष नवीन जमुआर , सचिव रविशंकर प्रसाद सिंह , कोषाध्यक्ष आनंद कुमार , मीडिया कमेटी के चेयरमैन संजीव मिश्र , संयोजक संतोष झा आदि ने सभी को शुभकामना दी है।।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

10 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

12 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

13 hours ago