अंडर-19क्रिकेट: भोजपुर ने बक्सर को हराया।।

Khelbihar.Com।अरवल।।

बिहार क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय रणधीर वर्मा अंडर 19 क्रिकेट टूर्नामेंट में अरवल वेन्यू के चौथे मैच में भोजपुर ने बक्सर को पांच विकेट से हराया । बक्सर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 36 . 5 ओवर में । सभी विकेट खोकर 163 रन ही बनाये । अभिषेक ओझा ने 28 रन , सुमित ने 25 रन तथा उत्सव ने 24 रन का योगदान दिया । परमजीत ने 8 ओवर में 20 रन देकर 4 खिलाड़ियों को तथा नितेश भारद्वाज ने 6 ओवर में 31 रन देकर तीन खिलाड़ियों को आउट किया ।

जबाव में खेलने उतरी भोजपुर ने 22 . 2 ओवर में पांच विकेट खोकर आवश्यक 164 रन बनाकर मैच को जीत लिया । टीम की ओर से कृष्णा अदिश्वर 50 , अचल आनंद ने नाबाद 40 बनाये । बक्सर की और से कृष्णा ओझा ने 2 , विशाल कुमार ने 2 और कृष्णा यादव ने एक खिलाड़ियों को आउट किया । अंपायर की भूमिका आशुतोष सिन्हा व नीरज सिन्हा ने निभाया ।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

10 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

12 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

13 hours ago