अंडर-19 टूर्नामेंट:-कैमूर ने औरंगाबाद को 2 विकेट से हरया।।

Khelbihar.Com।गया।।

गया जिला क्रिकेट संघ की मेजबानी में आयोजित रणधीर वर्मा अंतर जिला अंडर – 19 क्रिकेट टूर्नामेंट के साउथ जोन के पूल ए के मैच में कैमूर ने औरंगाबाद को 2 विकेट से पराजित किया । टॉस औरंगाबाद ने जीता और पहले बल्लेबाजी करते हुए 35 . 4 ओवर में 144 रन बना कर ऑल आउट हो गई । भरत ललन यादव ने 39 , पृथ्वी राज ने 24 और करण राज ने 13 रन बनाये । कैमूर की ओर से धनेश चौहान ने 20 रन देकर चार , रजनीश ने 38 रन देकर दो , आशीष कुमार ने 25 रन देकर दो विकेट चटकाये ।

जवाब में कैमूर ने 28 . 3 ओवर में 8 विकेट पर 145 रन बना कर मैच जीत लिया । मुकेश ने 31 , शशांक ने 18 रन बनाये । अभय ने 29 रन देकर पांच विकेट हासिल किये । प्रिंस कुमार ने दो विकेट चटकाये । मैच का उद्धाटन गया जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष संजय कुमार सिंह और सचिव पुलस्कर सिंह ने संयुक्त रूप से किया ।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

10 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

11 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

12 hours ago