जहानाबाद में आयोजित रणधीर वर्मा अंडर – 19 क्रिकेट के पांचवें मैच में पटना ने वैशाली को हराया । पटना ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 40 ओवरों के मैच में 31 . 4 ओवर में 184 रन बना कर ऑल आउट हो गई । बलजीत सिंह बिहारी ने 33 , नवीन ने 32 जबकि सूरज ने 30 रनों का बहुमूल्य योगदान दिया । रांदेश ने 4 जबकि रात्यम ने 3 , आशीष , रत्नेश और अभिजीत ने एक – एक विकेट लिए ।
185 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी वैशाली की पूरी टीम 102 रनों पर ही सिमट गई और 83 रनों से मैच को गवां बैठी । वैशाली की ओर से बल्लेबाजी में अभिजीत शुक्ला ने 35 जबकि सन्नी कुमार ने 20 रनों का योगदान दिया । आदित्य प्रकाश ने 3 , गौरव ने । 2 , नवीन ने 2 जबकि सूरज ने 2 विकेट चटकाए ।
मैच में शानदार ऑल राउंडर प्रदर्शन के लिए राजीव सिंह ने सूरज को मैन ऑफ द मैच देकर सम्मानित किया । कल का मैच जहानाबाद इनाम मुंगेर के बीच सुबह 9 बजे से खेला जाएगा ।
Share this content:
आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…
देवघर: जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…
पटना, 19 नवंबर 2026 : महिला अंडर-23 टी20 ट्रॉफी एलीट में गुरुवार को खेले गए…
पटना, 19 नवंबर 2026: विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर-16 एलीट मुकाबले के पहले दिन गुरुवार को…
पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…
हाजीपुर: धुरंधर कप U-14 लीग मुकाबले में BIOC ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Turf Arena…