अंडर-19 टूर्नामेंट:- वैशाली ने मुंगेर को 105 रनों से हराया।

Khelbihar.Com।जहानाबाद।।

जहानाबाद जिले के मखदुमपुर के गांधी मैदान में आयोजित रणधीर वर्मा अंडर – 19 क्रिकेट के खेले गए मैच में वैशाली ने मुंगेर को 104 रनों से हरा दिया । टॉस हार कर पहले बैटिंग करते हुए वैशाली ने निर्धारित 35 ओवरों के मैच में 206 रन का सकोर खड़ा किया , संदेश ने 40 , रत्नेश ने 31 , अभिजीत शुक्ला ने 23 , आशीष परमार ने 22 , आनंद रॉय ने 21 रनों का बहुमूल्य योगदान दिया ।मुंगेर के सुप्रीत ने 4 विकेट जबकि राणा और कन्हैया ने दो – दो और रणधीर और अविनाश ने एक – एक विकेट लिए ।

207 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंगेर की पूरी टीम मात्र 102 रनों पर ही आउट हो गई । सुप्रीत ने 24 , कन्हैया ने 19 जबकि सौरभ ने 17 रनों का योगदान दिया । वैशाली के अजीत ने 4 विकेट जबकि संदेश ने 3 , सत्यम ने 2 और सोनू ने 1 विकेट चटकाए । मैच में शानदार ऑल राउंडर प्रदर्शन के लिए वैशाली टीम के संदेश को श्री विश्राम शर्मा ने मैन ऑफ द मैच देकर सम्मानित किया । कल का मैच पटना बनाम वैशाली के बीच सुबह 9 बजे से खेला जाएगा ।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

9 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

11 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

12 hours ago