अंडर-19 टूर्नामेंट:-सारन ने शिवहर को एकतरफा मुकाबले मैच में 139 रनों से हराया ।

Khelbihar.com।पटना।।

बिहार क्रिकेट संघ के द्वारा आयोजित रनधीर वर्मा अन्डर- 19 क्रिकेट टूर्नामेंट के वेन्यू सारन जिला में चौथे एकदिवसीय मैच में सारन जिला ने शिवहर जिला को 139 रनों से हराया।।

सारन जिला ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी का जो निर्णय लिया, वह सही साबित हुआ है । सारन ने 50 ओवर में 9 विकेट पर 319 रन बना डालें । स्कोर 319 रन बनाने पार्थ ने 84 रन, सौरभ ने 53 रन , विश्व सौरभ ने 38 रन, कुमार उत्कर्ष ने 35 रन, आदित्य सिंह ने 32 रन, प्रशांत एवं रोहित ने 19-19 रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिया । शिवहर जिला की ओर से गेंदबाजी करते हुए अंशु ने 3 विकेट, मृत्युंजय एवं मुकूल ने 2-2 विकेट लिए ।

शिवहर जिला को मिले विशाल 319 रन लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम पूरे 50 ओवर खेल कर मात्र 180 रन 9 विकेट गंवाकर बना पाईं । जिसमें अमन ने 36 रन, अनुराग ने 36 रन, अभिनव ने 30 रन, मृत्युंजय ने 23 रन, एवं प्रशांत ने नाॅट आउट 15 रनों का योगदान दिया । सारन जिला की तरफ से गेंदबाजी करते हुए आदित्य ने 3 विकेट, इन्द्रेश ने 2 विकेट, प्रशांत, उत्तम, रोहित ने 1-1-1 विकेट लिया ।इस तरह से सारन जिला ने शिवहर जिला को 139 रनों से हराया।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

10 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

12 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

13 hours ago