अंडर-19 दो दिवसीय:-शुभम के शानदार शतक की मदद से मुज़्ज़फरपुर मजबूत।

Khelbihar.Com

मधेपुरा । बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के रणधीर वर्मा अंडर – 19 क्रिकेट टूर्नामेंट के नार्थ जोन पूल चैंपियनशिप के दो दिवसीय मुकाबले में मुजफ्फरपुर के शुभम के शानदार शतक की मदद से 215 रन का स्कोर बनाया।। इसके जबाब ने मधेपुरा ने अपनी पहली पारी में सात विकेट पर 194 रन बना लिये हैं ।

मैच शुरू होने से पूर्व खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर जिला कबड्डी संघ के सचिव अरुण कुमार ने खेल का शुभारंभ किया । मौके पर मौजूद जिला क्रिकेट संघ के सचिव अमित कुमार आनंद , जिला क्रिकेट संघ के मुख्य चयनकर्ता सुमित आनंद एवं भानु प्रताप गौरी शंकर , अजहर , रमेश । रिंकू , संतोष , मधेपुरा अंडर – 19 कोच राजेश अमन मौजूद थे ।

बी एन मंडल स्टेडियम मधेपुरा में खेले जा रहे इस मुकाबले में मुजफ्फरपुर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया जिंसमें मुजफ्फरपुर ने शुभम कुमार के शानदार शतक की मदद से सभी विकेट खोकर 215 रन बनाए । जिसमे शुभम कुमार ने 106 रन , भररा ने 20 रन , मोहित कुमार ने 17 रन बनाये ।मधेपुरा के आजम एहसान और आयन 2-2 विकेट ,अंकित किशोर और अमरजीत 1-1 विकेट लिये । जवाब में मधेपुरा ने अपनी पहली पारी में सात विकेट पर 194 रन बना लिये हैं । मधेपुरा के गौरव राज ने 62 रन , मोमिन ने 17 रन , एहसान अंसारी ने नाबाद 74 रन बनाकर खेल रहे हैं । मुजफ्फरपुर के गेंदबाज प्रियांशु और विशाल दो – दो विकेट लिये । मोहित और तुषार अमर एक – एक विकेट लिए । निर्णायक की भूमिका में नेय्यर हसन ( पूर्णिया ) और दीपक कुमार ( खगड़िया ) थे । स्कोरर अमन थे ।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

10 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

11 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

12 hours ago