अंडर-19 ज़ोन फाइनल में नवादा ज़ोन का चैंपियन बना नालंदा जिला

Khelbihar.Com।नवादा।।

बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वाधान में लौंद हाई स्कूल के मैदान में खेले जा रहे हैं रणधीर वर्मा अंडर-19 अंतर जिला क्रिकेट टूर्नामेंट के मध्य जोन नवादा कलस्टर के फाइनल मैच में नालंदा ने जहानाबाद को 133 रनों से हराया।

कल के स्कोर जहानाबाद का 55 रन पर 5 विकेट के आगे आज सुबह खेलना प्रारंभ किया और उनकी पूरी टीम 142 रनों पर सिमट गई। जहानाबाद के बल्लेबाज रजनीश ने 51 जबकि सूरज ने 49 रनों का योगदान दिया। नालंदा के तरफ से शानदार गेंदबाजी करने वाले आदित्य राज ने 6 विकेट झटके सुधीर एवं अंकित को एक-एक विकेट मिला। इस तरह से नालंदा को 105 रनों की महत्वपूर्ण बढ़त मिल गई ।

आज नालंदा ने दूसरी पारी में बल्लेबाजी करते हुए 28.4 ओवरों में 167 रन बनाकर ऑल आउट हो गई जिसमें नमन गौरव ने शानदार 64 एवं अरनव किशोर ने 28 रनों का योगदान दिया। जहानाबाद के गेंदबाज राजू ने शानदार 5 विकेट तथा कुंदन को 3 एवं शिवराज को 2 विकेट मिला। इस तरह से जहानाबाद की टीम को दूसरी पारी में 30 ओवरों में 245 रनों का लक्ष्य मिला ।

लक्ष्य का पीछा करते हुए जहानाबाद की टीम ने सूरज के शानदार नाबाद 81 रन तथा कृष्णा के 14 रनों के बावजूद पूरी टीम मात्र 139 रन बना सकी एवं उनके नौ विकेट का पतन हो गया और जहानाबाद की टीम 133 रनों से मैच हार गई दूसरी पारी में भी नालंदा के गेंदबाज ने शानदार गेंदबाजी की नालंदा के गेंदबाज आनंद पटेल ने 5 एवं आदित्य राज ने चार विकेट लिए पूरे मैच में शानदार गेंदबाजी मैच में 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज आदित्य राज को मैन ऑफ द मैच दिया गया। नवादा क्लस्टर का यह आखिरी मैच था।

इस क्लस्टर में अंपायरिंग कराने वाले एंपायर मुकेश कुमार सिन्हा एवं मनीष रंजन को जिला क्रिकेट संघ नवादा के सचिव मनीष आनंद सुनील प्रसाद एवं नालंदा जिला क्रिकेट संघ के सचिव अजय प्रसाद ने मोमेंटो देकर सम्मानित किया। मैच के सफल संचालन में जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष रोहित सिन्हा मनीष आनंद यशवंत सिन्हा सुरेश यादव अजय कुमार श्याम देव कुमार रितेश कुमार निशांत कुमार ने अपना योगदान दिया एवं टूर्नामेंट को सफल बनाया। टूर्नामेंट के समाप्ति पर बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष गोपाल बोहरा ने नवादा जिला क्रिकेट संघ के तमाम पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

पटना में पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ,बिहार की खेलमंत्री श्रेयसी सिंह ने किया उद्धघाटन।

पटना। अनीसाबाद पुलिस कॉलोनी, पटना में आज पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ बिहार सरकार…

23 hours ago

झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन का स्पेशल जनरल मीटिंग (SGM) संपन्न,देखें ख़बर

रांची 25 अगस्त, 2026 :  JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…

2 days ago

बिहार के युवा क्रिकेटरों के लिए सुनहरा मौका” STCL” का रजिस्ट्रेशन व ट्रायल फ्री, देखें

पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…

2 days ago

सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ के चुनाव संपन्न,सतीश कुमार बने सचिव।

सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…

3 days ago

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

5 days ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

5 days ago