अंडर-23 जोनल :- 9 जून से पांचों जोन में ट्रायल शुरू देखे लिस्ट।।

Khelbihar.com

पटना। बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में बिहार के पांचों जोन में 9 जून को अंडर-23 जोनल टीम के चयन के लिए ट्रायल होगा। बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के टूर्नामेंट कमेटी के चेयरमैन राजेश कुमार सिंह ने बताया कि सभी जोन के ट्रायल स्थल पर तीन सदस्यीय चयन समिति टीम का चयन करेगी।



श्री सिंह ने बताया सभी स्थानीय दूसरे जोन के होंगे, जबकि स्थानीय पदाधिकारी संयोजक की भूमिका में रहेंगे। पूर्वी जोन के लिए ट्रायल कटिहार में होगा, हरिओम झा को पूर्वी जोन का संयोजक बनाया गया है, जबकि उत्तरी जोन के पंकज कुमार ठाकुर (सहरसा), सुनील कुमार सिंहा (मुजफ्फरपुर) और प्रभात सिंह (सुपौल) को चयनकर्ता बनाया गया है।

उत्तरी जोन के लिए ट्रायल बेगूसराय में 10 जून को होगा, जहां एम के वीरेश को संयोजक बनाया गया है, जबकि वेस्ट जोन के राजीव रंजन चौहान (गोपालगंज), संदीप कुमार (सारण) और प्रकाश रंजन (पूर्वी चंपारण) को चयनकर्ता बनाया गया है। पश्चिमी जोन के लिए ट्रायल मोतिहारी में होगा, जहां ज्ञानेश्वर गौतम को संयोजक बनाया गया है, जबकि साऊथ जोन के डॉ. मुकेश कुमार सिंह (रोहतास), विनय कुमार (गया) और महबूब आलम (भोजपुर) को चयनकर्ता बनाया गया है।


साउथ जोन का ट्रायल सासाराम में होगा, जहां संजय श्रीवास्तव को संयोजक बनाया गया है, जबकि सेंट्रल जोन के शशि रंजन सिंह (नवादा), ओम प्रकाश (नालन्दा) और अमरनाथ सिंहा (मुंगेर) को चयनकर्ता बनाया गया है। सेंट्रल जोन का ट्रायल नवादा में होगा, जहां मनीष कुमार को संयोजक बनाया गया है, जबकि पूर्वी जोन के एस एस पिंटू (पूर्णियां), संतोष कुमार (बांका) और आदित्य सिंह (जमुई) को चयनकर्ता बनाया गया है।

एक सितम्बर 1996 के बाद की जन्म तिथि मान्य होगी। जिन खिलाडियों के पास नगर निगम द्वारा चार वर्ष पूर्व का जारी किया हुआ जन्म प्रमाण पत्र है उन्हें हीं ट्रायल में भाग लेने की अनुमति दी जाएगी। श्री सिंह ने बताया कि सभी जिला सचिव के द्वारा नामित खिलाड़ियों को ट्रायल में भाग लेने दिया जाएगा।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

9 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

11 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

12 hours ago