पटना।। बिहार क्रिकेट संघ के द्वारा बेगूसराय के बरौनी रिफायनरी स्टेडियम में आयोजित इंटर जोनल अंडर 23 क्रिकेट टूर्नामेंट के तीसरे लीग मैच ईस्ट जोन और नॉर्थ जोन के बीच खेला गया नॉर्थ जोन की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 40 ओवर के मैच में 191 रन पर पूरी टीम सिमट गई।
नॉर्थ जोन की ओर से नॉर्थ जोन के कप्तान त्रिपुरारी केशव ने 39 रन बनाए कुणाल ने 39 रन बनाए और दीपक ने 29 रन बनाए और हर्ष ने 24 रन बनाए वहीं ईस्ट जोन की ओर से सचिन कुमार 3 विकेट प्राप्त किए वासिद अली 2 विकेट प्राप्त किए मयंक कुमार 2 विकेट प्राप्त किए और हिमांशु ने 2 विकेट प्राप्त किए ।।
जवाब में उतरी ईस्ट जोन की टीम 6 विकेट खोकर निर्धारित लक्ष्य 192 रन बनाकर इस मैच को 4 विकेट से जीत लिया ईस्ट जोन की ओर से भास्कर दुबे 55 रन आकिब राजा 46 और सुमित ने 29 रन बनाए वही नॉर्थ जोन की ओर से रणधीर दुबे 2 विकेट रितेश 1 विकेट हर्ष 1 विकेट और दीपक ने 1 विकेट प्राप्त किए।।
इस अवसर पर बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के सचिव संजय सिंह संयुक्त सचिव मृत्युंजय कुमार वीरेश कोषाध्यक्ष राजीव रंजन कक्कू क्लब प्रतिनिधि सुनील सिंह खिलाड़ी प्रतिनिधि रणवीर कुमार दीपक देवस ललन कुमार आशीष कुमार निक्कू सुधीर गुप्ता शोभित कुमार दिलजीत कुमार जीतू कुमार मौजूद थे ।
इस मैच के बीसीए पैनल के अंपायर राजीव मिश्रा और अमित कुमार थे टूर्नामेंट के ऑब्जर्वर अजय सिंह थे! बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के संयुक्त सचिव मृत्युंजय कुमार वीरेश ने बताया कि कल कोई भी मैच नहीं खेले जाएंगे 26 जून को सेंट्रल जोन बी और साउथ जोन के बीच खेला जाएगा!
Share this content:
आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…
देवघर: जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…
पटना, 19 नवंबर 2026 : महिला अंडर-23 टी20 ट्रॉफी एलीट में गुरुवार को खेले गए…
पटना, 19 नवंबर 2026: विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर-16 एलीट मुकाबले के पहले दिन गुरुवार को…
पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…
हाजीपुर: धुरंधर कप U-14 लीग मुकाबले में BIOC ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Turf Arena…