बेगूसराय।। बिहार क्रिकेट संघ के द्वारा बेगूसराय के बरौनी रिफायनरी स्टेडियम में आयोजित इंटर जोनल अंडर 23 क्रिकेट टूर्नामेंट का आज आखिरी लीग मैच वेस्ट जोन और सेंट्रल जोन बी के बीच खेला गया ।।
आज सुबह टॉस वेस्ट जोन के कप्तान सचिन ने जीता पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया निर्धारित 45 ओवर के मैच में सेंट्रल जोन बी को पहले बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया सेंट्रल जोन बी की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 45 में ओवर के मैच में 20.1 ओवर में मात्र 68 रन पर पूरी टीम सिमट गई ।।
सेंट्रल जोन बी की ओर से सोनू आनंद 17 चंदन कुमार 14 रन निखिल आनंद ने 7 रनों का योगदान किया और कोई भी बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर पाए और लगातार विकेट गिरने का सिलसिला जारी रहा वेस्ट जोन के कप्तान सचिन और एक छोर से प्रशांत कुमार ने काफी अच्छी गेंदबाजी की और दोनों गेंदबाजों ने मिलकर सेंट्रल जोन बी की टीम का कमर ही तोड़ दी दोनों गेंदबाज ने तीन-तीन विकेट प्राप्त किया और वही मुकेश 1 विकेट और अफान ने 1 विकेट प्राप्त किया ।।
जवाब में उतरी वेस्ट जोन की टीम ने निर्धारित लक्ष्य को 16. 4 ओवर में 4 विकेट खोकर निर्धारित लक्ष्य को प्राप्त कर लिया वेस्ट जोन की ओर से सकीबुल गनी ने 19 रन बनाए कप्तान सचिन कुमार ने नाबाद 15 रन बनाए हर्ष कुमार ने 21 रनों का योगदान किया और वही सेंट्रल जोन बी की ओर से पवन ने 1 विकेट राहुल राठौर ने 1 विकेट चंदन कुमार ने 1 विकेट और शूरवीर ने 1 विकेट प्राप्त किया इसके उपरांत वेस्ट जोन की टीम ने सेंट्रल जोन बी को 6 विकेट से पराजित किया।।
इस अवसर पर बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के सचिव संजय सिंह संयुक्त सचिव मृत्युंजय कुमार वीरेश कोषाध्यक्ष राजीव रंजन कक्कू रिफाइनरी यूनियन के सचिव ललन कुमार शिक्षा विभाग के एडीपीओ रवि भूषण सहनी विनोद कुमार क्लब प्रतिनिधि सुनील सिंह खिलाड़ी प्रतिनिधि रणवीर कुमार दीपक देवस इस टूर्नामेंट के ऑब्जर्वर अजय सिंह बिहार क्रिकेट पैनल के अंपायर राजीव मिश्रा अमित कुमार स्कोरर के रूप में जीतू कुमार मौजूद थे ।।
बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के संयुक्त सचिव मृत्युंजय कुमार वीरेश ने बताया कि कल कोई मैच नहीं खेले जाएंगे 30 जून को इस इंटर जोनल अंडर 23 क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला ईस्ट जोन और वेस्ट जोन के बीच खेला जाएगा यह फाइनल मुकाबला दो दिवसीय होगा 30 जून से 1 जुलाई तक फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे।।
Share this content:
आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…
देवघर: जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…
पटना, 19 नवंबर 2026 : महिला अंडर-23 टी20 ट्रॉफी एलीट में गुरुवार को खेले गए…
पटना, 19 नवंबर 2026: विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर-16 एलीट मुकाबले के पहले दिन गुरुवार को…
पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…
हाजीपुर: धुरंधर कप U-14 लीग मुकाबले में BIOC ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Turf Arena…