अजिंक्‍य रहाणे और हनुमा विहारी ने जमाए अर्धशतक,भारत का अभ्‍यास मैच ड्रॉ

Khelbihar.com

टीम इंडिया के टेस्‍ट उप-कप्‍तान अजिंक्‍य रहाणे (54) और हनुमा विहारी (64) ने सोमवार को वेस्‍टइंडीज के खिलाफ अभ्‍यास मैच के तीसरे दिन उम्‍दा पारियां खेलकर अपने फॉर्म में लौटने के संकेत दिए। भारत और वेस्‍टइंडीज ए के बीच तीन दिवसीय अभ्‍यास मैच ड्रॉ रहा।

भारतीय टीम ने अपनी दूसरी पारी 188/5 के स्‍कोर पर घोषित की। इस तरह टीम इंडिया ने वेस्‍टइंडीज ए के सामने जीतने के लिए 305 रन का लक्ष्‍य रखा। मेजबान टीम ने 21 ओवर में तीन विकेट खोकर 47 रन बनाए थे कि तभी इस मैच को ड्रॉ घोषित किया गया।

भारतीय टीम ने तीसरे दिन अपनी पारी 84/1 के स्‍कोर से आगे बढ़ाई। अजिंक्‍य रहाणे और हनुमा विहारी ने पहले सत्र में अच्‍छा खेल दिखाया और जल्‍दी ही टीम का स्‍कोर 100 रन के पार पहुंचाया। विहारी ने इस बीच अपना अर्धशतक पूरा किया। वह दिन में आउट होने वाले पहले बल्‍लेबाज भी रहे। फ्रेसर ने विहारी को एलबीडब्‍ल्‍यू आउट करके भारत को दूसरा झटका दिया। दाएं हाथ के बल्‍लेबाज ने 125 गेंदों में 9 चौके और एक छक्‍के की मदद से 64 रन बनाए।

इसके बाद रहाणे को युवा रिषभ पंत (19) का साथ मिला। मगर स्‍कोर जब 147 रन पर पहुंचा तो रहाणे-पंत के बीच रन को लेने का कॉल सही नहीं हुआ और युवा बल्‍लेबाज को रनआउट हो गया।इसके बाद रहाणे ने जडेजा (9) के साथ स्‍कोर में 11 रन का इजाफा किया ही था कि पियरे की गेंद पर जडेजा ने सोलोजानो को कैच पकड़ा दिया।

रहाणे ने इस दौरान अपना अर्धशतक पूरा करके भारत को राहत की सांस दिलाई। मुंबई के बल्‍लेबाज ने 54 रन की पारी खेली। फ्रेसर ने हार्डिंग के हाथों कैच आउट कराकर रहाणे की पारी का अंत किया। इसके बाद रिद्धिमान साहा (14) और रविचंद्रन अश्विन (10) क्रीज पर जमे रहे। फिर रहाणे ने पारी घोषणा का इशारा किया। वेस्‍टइंडीज ए की तरफ से अकिम फ्रेसर को दो जबकि खैरी पियरे और रोमारियो शेफर्ड को एक-एक सफलता मिली।

इसके बाद दूसरी पारी में वेस्‍टइंडीज को भारत ने तगड़े झटके दिए। जसप्रीत बुमराह ने ओपनर कावेम हॉज (5) को जडेजा के हाथों झिलवाकर भारतीय टीम को पहली सफलता दिलाई। फिर रविचंद्रन अश्विन ने ब्रेंडन किंग (14) को रहाणे के हाथों कैच आउट कराकर वेस्‍टइंडीज ए को दूसरा झटका दिया। रवींद्र जडेजा ने ओपनर जेरेमी सोलोजानो (16) को एलबीडब्‍ल्‍यू आउट करके मेजबान टीम को तीसरा झटका दिया। इसके बाद मैच का कोई नतीजा नहीं निकलते देख मैच को ड्रॉ घोषित करने का फैसला किया गया।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Share
Published by
Khelbihar

Recent Posts

बिहार के युवा क्रिकेटरों के लिए सुनहरा मौका” STCL” का रजिस्ट्रेशन व ट्रायल फ्री, देखें

पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…

6 hours ago

सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ के चुनाव संपन्न,सतीश कुमार बने सचिव।

सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…

1 day ago

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

3 days ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

3 days ago

49 रुपये में छात्राएं देखेंगी यूपी टी-20 का रोमांचक मैच

कानपुर 21 अगस्त: ग्रीनपार्क स्टेडियम एक बार फिर क्रिकेट के रोमांच से सराबोर होने जा…

4 days ago

माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित किया जाएगा: ज्ञानेश्वर गौतम (गवर्निंग काउंसिल के संयोजक, BCA)

पटना: बिहार क्रिकेट संघ (बीसीए) माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करेगा।…

4 days ago