भारतीय क्रिकेट के सफलतम स्पिनर्स में से एक अनिल कुंबले का मानना है कि आगामी विश्व कप 2019 में अफगानिस्तान की क्रिकेट टीम कई टीमों को चौंका सकती है। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में तेजी से उत्थान की ओर बढ़ रही अफगानिस्तान क्रिकेट टीम को साल 2009 में वनडे टीम का दर्जा मिला था।
इसके बाद से ही इस युवा टीम ने पीछे मुड़कर नहीं देखा। कुंबले का मानना है कि सभी टीमों को इस टीम से बचकर रहना होगा। अगर इस टीम को हल्के में लिया गया तो दूसरी टीमों को भारी कीमत चुकानी पड़ सकती है।
महान स्पिनर कुंबले ने क्रिकेट नेक्सट के हवाले से कहा, ‘इंग्लैंड में होने वाले आगामी विश्व कप में अफगानिस्तान को हल्के में लेना किसी भी टीम के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। अफगानिस्तान की टीम एशिया कप में दूसरी बेस्ट टीम थी।
इसके अलावा पाकिस्तान और बांग्लादेश की टीमों को भी कड़ी टक्कर दी थी। इस टीम के कई खिलाड़ी अलग-अलग टी-20 लीग में खेलते हैं जिसका फायदा इस टीम को मिल रहा है। राशिद खान इस टीम के हीरो हैं और नबी ऑलराउंडर के रूप में जबरदस्त फॉर्म में हैं। इस टीम में मुजीब-उर-रहमान और कई शानदार खिलाड़ी हैं।’
Share this content:
आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…
देवघर: जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…
पटना, 19 नवंबर 2026 : महिला अंडर-23 टी20 ट्रॉफी एलीट में गुरुवार को खेले गए…
पटना, 19 नवंबर 2026: विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर-16 एलीट मुकाबले के पहले दिन गुरुवार को…
पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…
हाजीपुर: धुरंधर कप U-14 लीग मुकाबले में BIOC ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Turf Arena…