अपनी गलतियों पर परदा डाल रहे खिलाड़ियों का दोहन करने वाले : मनोज कुमार(MDCA सचिव)

Khelbihar.Com

मुजफ्फरपुर। जिला क्रिकेट संघ के सचिव मनोज कुमार ने कहा कि गुजरे सत्र में टीमों का निबंधन कर मैच नहीं कराने वाले कथित निर्वाचित क्रिकेट के ठेकेदार कह रहे हैं कि हम खिलाड़ियों को गुमराह कर रहे हैं। भयादोहन कर रहे हैं और अवैध ढंग से खेल करा रहे हैं।

शायद ऐसे कथित पदाधिकारियों को पता नहीं है कि गुजरे 19 जनवरी से अबतक जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में ढाई सौ से अधिक मैच कराया गया है और ए डिवीजन, बी डिवीजन के मैच अभी जारी हैं।पहली बार महिला क्रिकेट लीग के आयोजन किये गये जिसको लेकर बीसीए ने संघ के प्रयासों की सराहना की है। हमने रंधीर वर्मा अंतर जिला क्रिकेट, 12 डेज क्रिकेट मैच, एक थ्री डेज मैच, युवा कप क्रिकेट प्रतियोगिता, सी डिवीजन जिला क्रिकेट लीग का सफल आयोजन किया है।

गुजरे सत्र में हमने हेमन ट्राफ़ी, अंडर 19 में जो टीम भेजा उसने जिला का प्रतिनिधित्व किया ।अंडर 16,अंडर 14 आयु वर्ग में बच्चों को ट्रायल में भेजा। हमारे द्वारा भेजे गये बच्चे विकास रंजन, अतुल प्रियन्कर, अशरफ, चिरंजीवी ठाकुर, पप्पू कुमार, वासुदेव, रंधीर दूबे ने रणजी ट्राफ़ी,समेत विभिन्न आयु वर्ग में बिहार टीम का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं ।

मै फिलहाल एम डी सी ए के सचिव की हैसियत से कूच बिहार ट्राफ़ी में कनवेनर पद पर योगदान दे रहा हूँ। मेरे द्वारा बिना किसी टीम को कहे अखबार में घोषित तिथि के आधार पर 70 टीमें एम डी सी ए से पंजीकृत है जबकि उन्हें टीम लाने के लिए सिरे हथकंडा अपनाने पर रहे हैं। मै ऐसी बेबुनियाद आरोप की भर्त्सना करते हुए कह रहा हूँ कि संगठन किसी की जागीर नहीं हो सकता। लोकतांत्रिक प्रारूप में गठित कमिटी की मान्यता है और आगे भी रहेगा।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

8 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

9 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

10 hours ago