अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने विकेटकीपर बल्लेबाज जिसे अफगान धोनी के नाम से जानते है, मोहम्मद शहजाद का कॉन्ट्रेक्ट अनिश्चितकालीन समय के लिए रद्द कर दिया है। उनके खिलाफ यह कार्रवाई बोर्ड की आचार संहिता का उल्लंघन करने पर की गई है। बोर्ड की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि शहजाद ने बोर्ड की देश से बाहर यात्रा करने की नीति का पालन नहीं किया।
इसके अलावा उन्हें बोर्ड की अनुशासन कमिटी ने 20 व 24 जुलाई को बुलाया था लेकिन वे नहीं आए। यह बैठक आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप से जुड़ी अनुशासनात्मक मामले की सुनवाई के लिए बुलाई गई थी लेकिन शहजाद नहीं आए। अब यह कमिटी ईद के बाद फिर से मिलेगी और आगे की कार्रवाई पर चर्चा करेगी।
ईएसपीएनक्रिकइंफो की खबर के अनुसार, मोहम्मद शहजाद इस समय पाकिस्तान के पेशावर में हैं और वहीं पर प्रैक्टिस कर रहे हैं। पिछले साल अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने उन्हें चेताया था कि वे स्थाई रूप से अफगानिस्तान में रहे और यहीं पर प्रैक्टिस करें। ऐसा नहीं करने पर उनका कॉन्ट्रेक्ट समाप्त कर दिया जाएगा।
Share this content:
आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…
देवघर: जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…
पटना, 19 नवंबर 2026 : महिला अंडर-23 टी20 ट्रॉफी एलीट में गुरुवार को खेले गए…
पटना, 19 नवंबर 2026: विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर-16 एलीट मुकाबले के पहले दिन गुरुवार को…
पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…
हाजीपुर: धुरंधर कप U-14 लीग मुकाबले में BIOC ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Turf Arena…