लंदन।। विश्व कप 2019 की तैयारियों में जुटी टीम इंडिया व उसके समर्थकों को शनिवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए अभ्यास मैच में बड़ा झटका लगा है। इस मैच में टीम इंडिया का बल्लेबाजी क्रम ताश के पत्तों की बिखर गया और टीम पूरे 50 ओवर खेले बिना ही महज 39.2 ओवर में 179 रन पर ढेर हो गई।
इस आसान लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड टीम ने रॉस टेलर (71) और कप्तान केन विलियमसन (67) की शानदार अर्धशतकीय पारियों की 37.1 ओवर में लक्ष्य हासिल करते हुए 6 विकेट से जीत हासिल कर ली। टीम इंडिया की तरफ से हार्दिक, बुमराह, चहल और जडेडा ने संयुक्त रूप से 1-1 विकेट लिए।
टीम इंडिया की ओर से ओपनर रोहित शर्मा 2, शिखर धवन 2, कप्तान विराट कोहली 18, केएल राहुल 6, कार्तिक 4, धोनी 17 रन ही बना सके। इस दौरान बीच में हार्दिक पांड्या 30, जड़ेजा व कुलदीप यादव 19 की पारियों की बदौलत भारत 150 के स्कोर के पार पहुंचने में सफल रहा।
Share this content:
आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…
देवघर: जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…
पटना, 19 नवंबर 2026 : महिला अंडर-23 टी20 ट्रॉफी एलीट में गुरुवार को खेले गए…
पटना, 19 नवंबर 2026: विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर-16 एलीट मुकाबले के पहले दिन गुरुवार को…
पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…
हाजीपुर: धुरंधर कप U-14 लीग मुकाबले में BIOC ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Turf Arena…