बिहार क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित हेमंत ट्रॉफी प्रतियोगिता के लिए अररिया जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित ट्रायल सह कैंप में आज अररिया रेड और अररिया ब्लू के बीच 35 – 35 ओवर का मैच खेला गया ।।
टॉस जीतकर ब्लू ने पहले बैटिंग करने का निर्णय लिया और 35 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 207 रन बनाए अररिया ब्लू की ओर से अच्छा प्रदर्शन करते हुए जय लाल मुरमुर ने 49 रन वकार आलम ने 44 रविशंकर ने 26 देवराज ने 24 रन बनाए ।।
अररिया रेड की ओर से गेंदबाजी करते हुए मनीष सोनकर और मुसद्दीक दो दो विकेट लिए। जवाब में खेलने उतरी अररिया रेड ने 34 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 208 रन बना लिए और अररिया रेट ने इस मैच को 4 विकेट से जीत लिया जिसमें अच्छे बल्लेबाजी करते हुए मनीष सोनकर ने 44 सुमित ने 35 मनोवर ने 21 रन बनाए अररिया ब्लू की ओर से गेंदबाजी करते हुए विनय सिंह ने 2 विकेट लिए।
इस अवसर पर अररिया जिला क्रिकेट संघ के सचिव ओम प्रकाश जयसवाल चयन समिति के सदस्य चांद आदमी अनिल कुमार सुनील कुमार तनवीर आलम अशोक मिश्रा ने खिलाड़ियों पर विशेष ध्यान दिया। साथ ही उन्होंने खिलाड़ी को कहीं टिप्स दिए और उनके अच्छे प्रदर्शन को ही सिलेक्शन का आधार माना।
Share this content:
आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…
देवघर: जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…
पटना, 19 नवंबर 2026 : महिला अंडर-23 टी20 ट्रॉफी एलीट में गुरुवार को खेले गए…
पटना, 19 नवंबर 2026: विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर-16 एलीट मुकाबले के पहले दिन गुरुवार को…
पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…
हाजीपुर: धुरंधर कप U-14 लीग मुकाबले में BIOC ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Turf Arena…