Categories: IPL

आंद्रे रसेल का कल आया तूफान,शारुख खान ने दे दी ये बड़ा नाम का फोटो,देखे जरूर

Khelbihar.Com।पटना।

आंद्रे रसेल की विस्फोटक बल्लेबाजी से कोलकाता नाइटराइडर्स (केकेआर) ने शुक्रवार को आईपीएल 2019 में रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर (आरसीबी) पर 5 विकेट से रोमांचक जीत दर्ज की। इस मैच में लगभग पूरे समय तक आरसीबी का पलड़ा भारी था लेकिन रसेल ने अंतिम क्षणों में बाजी पलट दी। अपनी टीम की इस जीत से केकेआर के मालिक शाहरुख खान इतने खुश हुए कि उन्होंने आंद्रे रसेल का एक खास अंदाज में फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया।

206 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए केकेआर को 3 ओवरों में जीत के लिए 53 रन चाहिए थे, ऐसे समय में रसेल ने छक्कों की बारिश कर दी और केकेआर ने 5 गेंद शेष रहते यह मैच जीत लिया। रसेल 13 गेंदों में 1 चौके और 7 छक्कों की मदद से 48 रन बनाकर नाबाद रहे।

इस पर शाहरुख ने ट्वीट के जरिए टीम को बधाई दी। उन्होंने बाहुबली के लुक में रसेल की फोटो के साथ लिखा, खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया, क्रिस लिन, नीतीश राणा और रॉबिन उथप्पा। टीम के सभी खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन किया लेकिन सभी इस बात पर राजी होंगे कि सारी तारीफ भी इस फोटो के सामने कम पड़ेगी।

शाहरुख ने एक और ट्वीट करते हुए लिखा, डगआउट में जो कहते हैं गेम/सेट/मैच…आप भले ही अपने क्रिकेट को पहचानते होंगे लेकिन आप रसेल को नहीं जानते हो। वाउ यू चैंपियन।View image on Twitter

Shah Rukh Khan✔@iamsrk

Well played boys @KKRiders @lynny50 @NitishRana_27 @robbieuthappa . Each one in the team did so well but you all will agree all words of praise r worth less than this picture…42.1K12:20 AM – Apr 6, 20198,238 people are talking about thisTwitter Ads info and privacy

ऐसा रहा मैच का हाल :

केकेआर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। आरसीबी ने विराट कोहली के 84 और एबी डीविलियर्स के 63 रनों की मदद से 3 विकेट पर 205 रन बनाए। जवाब में केकेआर ने 5 गेंद शेष रहते 5 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल किया। रसेल 13 गेंदों में 48 रन बनाकर नाबाद रहे। क्रिस लिन ने 43, रॉबिन उथप्पा ने 33 और नीतीश राणा ने 37 रनों को योगदान दिया।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Share
Published by
Khelbihar

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

10 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

11 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

12 hours ago