Categories: IPL

आइपीएल -2019 का पहला शतक संजू सैमसन ने लगया,देखे पूरी न्यूज़

Khelbihar.Com।पटना।।

राजस्थान रॉयल्स के टॉप ऑर्डर बल्लेबाज संजू सैमसन इंडियन टी-20 लीग 2019 के पहले शतकवीर बन गए हैं। शुक्रवार को हैदराबाद के खिलाफ उसी के घर में खेलते हुए इस बल्लेबाज ने 54 गेंदों पर शतक लगाया। सैमसन ने अपनी पारी में 10 चौके और 4 छक्के लगाए।

संजू ने भुवनेश्वर कुमार की गेंद पर चौका लगाकर शतक पूरा किया। वह 55 गेंदों पर 102 रन बनाकर नाबाद रहे। उनके शतक की मदद से राजस्थान ने निर्धारित 20 ओवरों में दो विकेट पर 198 रन बनाए। यह इस सीजन का पहला शतक है। वहीं सैमसन ने आईपीएल करियर का दूसरा सैकड़ा लगाया। उन्होंने 55 गेंद में 10 चौके और चार छक्के लगाए।

पीटीआईसैमसन ने अपनी हाफ सेंचुरी 34 गेंदों पर पूरी की थी। इसके बाद अगली 20 गेंदों पर उन्होंने अगले 50 रन बनाए। इसमें भुवनेश्वर कुमार के एक ओवर में बनाए 24 रन भी शामिल थे। सेंचुरी बनाने के बाद सैमसन ने कहा कि आईपीएल में शतक बनाकर अच्छा लग रहा है, लेकिन यह अभी टूर्नामेंट की शुरुआत है। मुझे अपने कदम जमीन पर रखने हैं और टीम के लिए काम करना है।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Share
Published by
Khelbihar

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

10 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

12 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

13 hours ago