आईपीएल :-कोलकाता नाइट राइडर्स के कोच बने ब्रैंडन मैक्कलम

Khelbihar.com

कोलकाता: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में दो बार खिताब जीतने वाली कोलकाता नाइट राइडर्स ने न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान ब्रैंडन मैक्कलम को अपनी टीम का मुख्य कोच बनाया है. मैक्कलम जैक कैलिस के जगह पर टीम के मुख्य कोच का जिम्मा संभालेंगे. आईपीएल के पहले तीन सीजन में मैक्कलम कोलकाता के लिए खेले थे.

मैक्कलम ने आईपीएल के पहले ही मैच में कोलकाता की ओर से खेलते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के खिलाफ 158 रनों की पारी खेली थी. दक्षिण अफ्रीका में हुए दूसरे आईपीएल में मैक्कलम ने कोलकाता की कप्तानी भी की थी. मैक्कलम इसके अलावा कैरिबियन प्रीमियर लीग (सीपीएल) की टीम त्रिनिबागो नाइट राइडर्स से भी जुड़े हुए थे. वह इससे 2016 और 2018 के दौरान टीम का हिस्सा भी थे.

मैक्कलम ने मुख्य कोच चुने जाने के बाद कहा, “इस जिम्मेदारी को निभाना मेरे लिए एक बहुत बड़ा सम्मान है. नाइट राइडर्स और सीपीएल फ्रेंचाइजी क्रिकेट में एक महान टीमों में शामिल है. केकेआर और टीकेआर के रूप में हमारे पास एक बहुत अच्छी टीम है और हम दोनों को सफल बनाना चाहते हैं.”

कोलकाता नाइट राइडर्स के सीईओ वैंकी मैसूर ने कहा, “ब्रैंडन लंबे समय से नाइट राइडर्स परिवार का सदस्य रह चुके हैं. उनके नेतृत्व की क्षमता, गुणवत्ता, ईमानदारी और सकारात्मक सोच, टीम के मुख्य कोच बनने के उपर्युक्त है.” कुछ दिन पहले ही मैक्कलम ने ट्वेंटी-ट्वेंटी क्रिकेट को पूरी तरह से अलविदा कहने का एलान किया था.

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Share
Published by
Khelbihar

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

9 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

11 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

12 hours ago