भारत में इंडियन टी-20 लीग का 12वां संस्करण खेला जा रहा है। इसी बीच आईपीएल के पूर्व चेयरमैन ललित मोदी ने सोशल मीडिया पर एक बेहद विवादास्पद ट्वीट किया है। ललित मोदी के इस ट्वीट से एक बार फिर आईपीएल में मैच फिक्सिंग को लेकर चर्चाएं होने लगी हैं।
दरअसल ललित मोदी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से एक ट्वीट किया है जिसमें उन्होंने लिखा, ‘क्या यह मजाक है, इस पर विश्वास करना मुश्किल है। मैच फिक्सिंग का स्तर शीर्ष पर पहुंच चुका है।’ उन्होंने बीसीसीआई और आईसीसी के आला अधिकारियों पर तंज कसते हु लिखा, ‘कब जागोगे’
ललित मोदीइस वीडियो में कोलकाता के बल्लेबाज रॉबिन उथप्पा के सामने दिल्ली के स्पिनर संदीप लामिछाने के सामने गेंदबाजी कर रहे हैं। वीडियो में लामिछाने की गेंद पर उथप्पा को चौका जड़ते हुए दिखाया गया है। यह चौका लगाने से पहले ही विकेटकीपर ऋषभ पंत लामिछाने से कह रहे हैं, ‘ये तो वैसे भी चौका है’
पंत के मुंह से ये शब्द निकलते ही लामिछाे की गेंद पर उथप्पा चौका लगा देते हैं। बता दें कि जिस मुकाबला का वीडियो अपलोड किया गया है, उस मैच का नतीजा सुपर ओवर से निकला था। सुपर ओवर में दिल्ली की टीम ने तीन रन से बाजी मारी थी।
Share this content:
आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…
देवघर: जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…
पटना, 19 नवंबर 2026 : महिला अंडर-23 टी20 ट्रॉफी एलीट में गुरुवार को खेले गए…
पटना, 19 नवंबर 2026: विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर-16 एलीट मुकाबले के पहले दिन गुरुवार को…
पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…
हाजीपुर: धुरंधर कप U-14 लीग मुकाबले में BIOC ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Turf Arena…