Categories: IPL

आईपीएल:- राजस्थान ने रहाणे को हटा इस खिलाडी को बनाया कप्तान,देखे पूरी न्यूज़

Khelbihar.Com।जयपुर।।

राजस्थान रॉयल्स टीम ने शनिवार को आईपीएल 2019 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच से पहले चौंकाने वाला फैसला लेते हुए अजिंक्य रहाणे को कप्तान पद से हटा दिया। उनकी जगह स्टीव स्मिथ को कप्तान नियुक्त किया गया।

राजस्थान का इस सत्र में अभी तक प्रदर्शन खराब रहा है और इसी के चलते रहाणे को हटाया गया। राजस्थान 8 मैचों में से 2 जीत के साथ सातवें क्रम पर बना हुआ है। राजस्थान के कोच पैडी अप्टन ने पिछले दिनों इस बात के संकेत दिए थे कि रहाणे को कप्तानी से हटाया जा सकता हैं।

Rajasthan Royals✔@rajasthanroyals

Steve Smith will lead us for the remainder of the #VIVOIPL2019. Read more about it here #HallaBol1,3942:57 PM – Apr 20, 2019Twitter Ads info and privacySteve Smith Announced As Captainwww.rajasthanroyals.com317 people are talking about this

रहाणे का खुद का प्रदर्शन भी अच्छा नहीं रहा है। उन्होंने 8 मैचों में 201 रन बनाए हैं। वे इस दौरान एक फिफ्टी ही लगा पाए हैं। जोस बटलर और बेन स्टोक्स अगले सप्ताह विश्व कप की तैयारी के लिए वापस लौटेंगे। स्टीव स्मिथ 1 मई तक राजस्थान रॉयल्स टीम का नेतृत्व संभालते रहेंगे। राजस्थान की टीम उस वक्त तक 6 में से 5 मैच खेल लेगी, इसके चलते उन पर बड़ी जिम्मेदारी रहेगी।

राजस्थान रॉयल्स के क्रिकेट प्रमुख जुबिन भरूचा ने कहा, अजिंक्य सच्चे रॉयल रहेंगे। उन्होंने अपने नेतृत्व में राजस्थान रॉयल्स को पिछले साल प्लेऑफ तक पहुंचाया था। वे टीम के प्रमुख सदस्य बने रहेंगे और टीम प्रबंधन का हिस्सा रहेंगे। वे स्मिथ को सलाह देने के लिए मौजूद रहेंगे। स्मिथ विश्व के सबसे सफल कप्तानों में से एक हैं। हमें विश्वास है कि वे टीम को सफलता अवश्य दिलाएंगे।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Share
Published by
Khelbihar

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

10 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

12 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

13 hours ago