सचिन तेंदुलकर क्रिकेट मैदान पर तो ‘मास्टर ब्लास्टर’ रहे ही हैं लेकिन सोशल मीडिया पर भी वह अपनी हाजिर जवाबी से सभी की प्रशंसा का पात्र बन रहे हैं। आईसीसी ने हाल में इस महान बल्लेबाज को ट्रोल करने का प्रयास किया। लेकिन तेंदुलकर ने तुरंत इसके जवाब में ट्वीट किया।
तेंदुलकर ने ट्विटर पर एक विडियो पोस्ट किया था, जिसमें वह नवी मुंबई में तेंदुलकर-मिडिलसेक्स ग्लोबल अकादमी शिविर में पूर्व साथी और बचपन के दोस्त विनोद कांबली के साथ नेट पर अभ्यास कर रहे थे।
इस वीडियो में तेंदुलकर कांबली को अपनी ट्रेडमार्क लेग स्पिन से गेंदबाजी कर रहे हैं और उनका पैर लाइन से बाहर आ गया। अधिकारिक आईसीसी ट्विटर हैंडल ने इस ट्वीट पर मजाकिया लहजे में उन्हें ट्रोल करने की कोशिश की।
आईसीसी ने पूर्व अंपायर स्टीव बकनर की फोटो लगाने के साथ लिखा, ‘सचिन तेंदुलकर, अपना आगे वाला पैर देखो।’ इसके जवाब में तेंदुलकर ने लिखा, ‘कम से कम इस बार मैं गेंदबाजी कर रहा हूं और बल्लेबाजी नहीं ?? अंपायर का फैसला हमेशा अंतिम होता है?
Share this content:
आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…
देवघर: जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…
पटना, 19 नवंबर 2026 : महिला अंडर-23 टी20 ट्रॉफी एलीट में गुरुवार को खेले गए…
पटना, 19 नवंबर 2026: विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर-16 एलीट मुकाबले के पहले दिन गुरुवार को…
पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…
हाजीपुर: धुरंधर कप U-14 लीग मुकाबले में BIOC ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Turf Arena…