आखिर कबतक पटना के क्रिकेटर करते रहेंगे ‘सफर’इस साल भी लीग होगा या नही?

Khelbihar.Com

Patna:आखिर कबतक पटना के क्रिकेटर करते रहेंगे ‘सफर’
पटना, 8 दिसंबर। जब बिहार में क्रिकेट के संघर्ष का दौर चल रहा था तो पटना में क्रिकेट आयोजनों की भरमार रहती थी और पटना जिला क्रिकेट एसोसिएशन भी अपने कार्यक्रमों को बखूबी करता था पर जब बिहार क्रिकेट का संघर्ष का दौर खत्म हुआ तो पटना जिला क्रिकेट के संघर्ष का दौर शुरू हो गया।

आखिर कब तक यह चलेगा। क्या इस सवाल का जवाब पटना जिला क्रिकेट संघ के रहनुमा दे सकते हैं। ये बातें पटना जिला के कई क्रिकेटर कर रहे हैं। वे सीधा सवाल पूछते हैं कि क्या इस साल पटना जिला का क्रिकेट लीग शुरू होगा या नहीं।


क्रिकेटरों का कहना है कि सभी रहनुमाओं की मंशा तो पटना
में क्रिकेट बढ़ाने का ही है फिर पटना के क्रिकेट विकास के लिए वे एक होकर क्यों नहीं सोचते हैं। पटना के क्रिकेटरों का कहना है कि अगर इस मुद्दे पर पटना जिला क्रिकेट संघ के कर्ता-धर्ता आपस में मिल बैठकर इस समस्या का समाधान नहीं खोज सकते हैं तो बिहार क्रिकेट संघ से हम सबों का आग्रह है कि वह इस ओर अपना कदम बढ़ाए और यहां का क्रिकेट को सुचारू रूप से कराये और बिहार क्रिकेट में पटना लीग की जो पहचान उसे लौटाए।


क्रिकेटरों का कहना कि एक छोटे से विवाद के कारण पटना के खिलाड़ियों का भविष्य दांव पर लगा दिया गया। इस विवाद से कई क्रिकेटरों का भविष्य बर्बाद होता दिख रहा है। उनका कहना है कि एक समय जब बिहार की टीम बनती थी तो सभी वर्गों में पटना जिला के क्रिकेटरों की संख्या अधिक होती थी लेकिन जब से पटना में घरेलू आयोजन (सीनियर व जूनियर डिवीजन लीग) बंद हुआ है यहां के क्रिकेटर पलायन कर दूसरे जिले में जा रहे हैं। यहां से वही क्रिकेटर बिहार टीम में हैं जो पहले से अच्छा खेलते आये हैं या दूसरे राज्यों से एनओसी लेकर आये हैं।


इन क्रिकेटरों का कहना है कि क्रिकेट के वनवास के दौर में हमलोग यहीं जमे रहे और पटना जिला क्रिकेट संघ के साथ-साथ कदम से कदम चले हैं पर जब हमारी बारी आयी तो दूसरे मिठाई खा गए। उन सबों का कहना है कि अगर क्रिकेट लीग होता तो प्रदर्शन के आधार पर टीम बनती और हमलोग भी बेहतर प्रदर्शन कर टीम में जगह बनाने का प्रयास करते।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

पटना में पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ,बिहार की खेलमंत्री श्रेयसी सिंह ने किया उद्धघाटन।

पटना। अनीसाबाद पुलिस कॉलोनी, पटना में आज पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ बिहार सरकार…

21 hours ago

झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन का स्पेशल जनरल मीटिंग (SGM) संपन्न,देखें ख़बर

रांची 25 अगस्त, 2026 :  JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…

2 days ago

बिहार के युवा क्रिकेटरों के लिए सुनहरा मौका” STCL” का रजिस्ट्रेशन व ट्रायल फ्री, देखें

पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…

2 days ago

सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ के चुनाव संपन्न,सतीश कुमार बने सचिव।

सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…

3 days ago

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

5 days ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

5 days ago