आवश्यक सूचना:-बिहार क्रिकेट में बीसीए के नाम से फर्जी पत्र भेज खिलाड़ियो का कर रहा चयन,

Khelbihar.com

पटना।। बिहार क्रिकेट में एक और सनसनी खबर इस बार तो कोई गिरोह है जो पैसे के लिए सचिव के फर्जी हस्ताक्षर से खिलाड़ियो को पत्र भेज रहा है,जी हां यह जानकारी बीसीए के ओफ्फिसल वेबसाइट के नोटिफिकेशन में खिलाड़ियो को फर्जी करने वाले से सावधान रहने को कहा है।।

बिहार क्रिकेट एसोसिएशन का जाली लेटर हेड बनाकर बिहार में क्रिकेट को बदनाम करने और पैसा की उगाही में लगा है एक गिरोह । बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के संज्ञान में आया है कि कुछ लोग या फिर कोई एक व्यक्ति बिहार क्रिकेट एसोसिएशन का जाली लेटर पैड (जिस पर मोईनुल हक स्टेडियम का पता दर्ज है) बनाकर खिलाड़ीयों को टीम में चयन या फिर डोपिंग टेस्ट में भाग लेने के लिए पत्र भेज रहें है।

वर्तमान में बीसीए को एक पत्र मिला है, जिसपर सीईओ का हस्ताक्षर बताया जा रहा है, यह पूरी तरह से जाली है, खिलाड़ीयों को सूचित किया जाता है कि इस प्रकार की कोई भी जानकारी मिले तो अपने जिले के सचिव या जिला संघ के पदाधिकारियों को सूचित करें, ताकि उस पर कानूनी कार्रवाई की जा सके ।

जाली लेटर हेड जो खिलाड़ियो को भेजा जा रहा है।।

वर्तमान में प्राप्त पत्र पर भी कानूनी कार्रवाई की जा रही है तथा बीसीए को सूत्रों से प्राप्त जाली पत्र को संलग्न किया जा रहा है ।सचिव, बिहार क्रिकेट एसोसिएशन सचिव, बिहार क्रिकेट एसोसिएशन

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

8 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

9 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

10 hours ago