आख़री मैच में 500 रन बनाएगी पाकिस्तान टीम:-सरफराज अहमद

Khelbihar.com

नई दिल्ली: आईसीसी विश्व कप-2019 के अपने अंतिम लीग मैच में पाकिस्तान आज बांग्लादेश के खिलाफ मैदान में उतरेगी. पाकिस्तान को अगर वर्ल्ड कप  के सेमीफाइनल में पहुंचना है तो उसे यहां लॉर्डस स्टेडियम में बांग्लादेश के साथ होने वाले मुकाबले के दौरान एक असंभव-सा दिखने वाला लक्ष्य हासिल करना होगा.

ऐसे समय में जब पाकिस्तान के सेमीफाइनल में जगह बनाने की संभावना कम दिख रही है, तब कप्तान सरफराज अहमद आशावादी बने हुए हैं और उनका कहना है कि टीम बांग्लादेश के खिलाफ अपने आगामी मैच में 500 रन बनाने की कोशिश करेगी.गुरुवार को आयोजित प्री-मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस में सरफराज ने क्वालीफाई करने की शर्तों को ध्यान में रखते हुए कहा कि टीम कोशिश करेगी और मैच जीतेगी.

सरफराज ने आगे कहा, “हम बांग्लादेश के खिलाफ 500 रन बनाने की कोशिश करेंगे. हमें 500 रन बनाने होंगे और बांग्लादेश को 50 रन पर आउट करने की कोशिश करनी होगी. यह बहुत स्पष्ट है कि पाकिस्तान को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए बांग्लादेश को 316 रनों से हराना होगा. हम मैच जीतने की कोशिश करेंगे.”

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Share
Published by
Khelbihar

Recent Posts

पटना में पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ,बिहार की खेलमंत्री श्रेयसी सिंह ने किया उद्धघाटन।

पटना। अनीसाबाद पुलिस कॉलोनी, पटना में आज पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ बिहार सरकार…

17 hours ago

झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन का स्पेशल जनरल मीटिंग (SGM) संपन्न,देखें ख़बर

रांची 25 अगस्त, 2026 :  JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…

2 days ago

बिहार के युवा क्रिकेटरों के लिए सुनहरा मौका” STCL” का रजिस्ट्रेशन व ट्रायल फ्री, देखें

पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…

2 days ago

सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ के चुनाव संपन्न,सतीश कुमार बने सचिव।

सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…

3 days ago

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

5 days ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

5 days ago