इंडिया अंडर-19 टीम ने इंग्‍लैंड के खिलाफ जीत के साथ की शुरुआत।

Khelbihar.com

इंडिया अंडर-19 टीम ने इंग्‍लैंड के खिलाफ जीत के साथ तीन देशों की सीरीज में शुरुआत की है। कार्तिक त्यागी और रवि बिश्नोई के तीन-तीन विकेटों के बाद यशस्वी जयसवाल (78) के शानदार अर्धशतक की मदद से भारत अंडर-19 क्रिकेट टीम ने इंग्‍लैंड को 5 विकेट से हराया।

रविवार को खेले गए मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की टीम 46.3 ओवर में 204 रन पर सिमट गई। भारत ने लक्ष्य को 39.2 ओवर में पांच विकेट खोकर हासिल किया।

भारतीय टीम के लिए जयसवाल ने 115 गेंदों की पारी में नौ चौके लगाए। उनके अलावा दिव्यांश सक्सेना ने 43 और कप्तान प्रियम गर्ग ने 38 रन बनाए। इंग्लैंड की ओर से जेम्स टेलर, ब्लैक कुलन, हमीदुल्लाह कादरी और कैसी एल्ड्रीज ने एक-एक विकेट लिया। इससे पहले, भारतीय अंडर-19 टीम ने शानदार गेंदबाजी करते हुए मेजबान टीम को 204 रन पर समेट दिया।

इंग्लैंड के लिए लेविस गोल्डवर्थी ने सर्वाधिक 58 रन की पारी खेली। उनके अलावा टॉम क्लार्क ने 29, जैक हींस ने 26, जॉर्ज हिल ने 24, कैरी एल्ड्रीज ने 15 और फिनले बिन ने 14 रन बनाए। भारत के लिए त्यागी और बिश्नोई के अलावा शुशांत मिश्रा और विद्याधर पाटिल ने दो-दो विकेट चटकाए।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Share
Published by
Khelbihar
Tags: India u-19

Recent Posts

पटना में पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ,बिहार की खेलमंत्री श्रेयसी सिंह ने किया उद्धघाटन।

पटना। अनीसाबाद पुलिस कॉलोनी, पटना में आज पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ बिहार सरकार…

10 hours ago

झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन का स्पेशल जनरल मीटिंग (SGM) संपन्न,देखें ख़बर

रांची 25 अगस्त, 2026 :  JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…

1 day ago

बिहार के युवा क्रिकेटरों के लिए सुनहरा मौका” STCL” का रजिस्ट्रेशन व ट्रायल फ्री, देखें

पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…

2 days ago

सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ के चुनाव संपन्न,सतीश कुमार बने सचिव।

सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…

2 days ago

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

4 days ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

4 days ago