इंडिया और न्यूज़ीलैंड के पहले सेमीफाइनल मैच पर भी बारिश का खतरा।

Khelbihar.com

पटना।। विश्व कप 2019 में चार मैच बारिश के चलते पहले ही रद्द हो चुके हैं. अब इंडिया न्यूज़ीलैंड के पहले सेमीफाइनल मैच पर भी बारिश का खतरा मंडरा रहा है. मंगलवार को यह मैच मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर खेला जाएगा. मौसम रिपोर्ट की माने तो मंगलवार को मैनचेस्टर में बारिश की संभावना है. दरअसल, इंग्लैंड और वेल्स में हो रहे विश्व कप में बारिश अपना अलग ही रोल निभा रही है.

मौसम रिपोर्ट की माने तो मैनचेस्टर में सोमवार यानि आज भी बारिश की संभावना है. मौसम रिपोर्ट के मुताबिक आज रात बारिश हो सकती है. ऐसे में पिच गिली हो सकती है. वहीं, कल सुबह भी बारिश की संभावना है. अगर ऐसे में पिच नहीं सूखती है, तो मैच का होना लगभग नामुमकिन हो जाएगा. सेमीफाइनल के दिन मैनचेस्टर के आसमान में बादल छाए रहेंगे. 20 फीसदी संभावना है कि बारिश मैच में खलल डाले. वहीं, मैनचेस्टर के मौसम में नमी भी रहेगी. हवाएं 10-15 किलोमीटर प्रति घंटा के रफ्तार से चलेंगी. तापमान अधिकतम 21 डिग्री सेल्सियस रहेगा.

बारिश की वजह से अगर कल मैच नहीं हो पता है, तो 10 जुलाई को रिजर्व डे रखा गया है. हालांकि, उस दिन भी बारिश की प्रबल संभावना है. कल की अपेक्षा 10 जुलाई को बारिश की 70 फीसदी संभावना है. ऐसे में कह सकते हैं कि पहले सेमीफाइनल पर बारिश का पूरा खतरा है. बहरहाल, अगर रिजर्व डे पर भी बारिश होती है और मैच नहीं होता है तो टीम इंडिया सीधे वर्ल्ड कप 2019 के फाइनल के लिए क्वालीफाई कर जाएगी. आइसीसी नियमों के मुताबिक जो टीम वर्ल्ड कप में पहले और दूसरे स्थान पर खत्म करती है, उनको ये फायदा मिलता है.

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Share
Published by
Khelbihar

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

8 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

10 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

11 hours ago