पटना।। पांचवीं वरीय सिंधु ने ओहोरी को कड़े मुकाबले में 11-21, 21-15, 21-15 से हराया जबकि इस साल इंडिया ओपन के फाइनल में पहुंचे आठवें वरीय श्रीकांत ने निशिमोतो को सिर्फ 38 मिनट में 21-14, 21-13 से शिकस्त दी। ओहोरी के खिलाफ सिंधु की यह लगातार सातवीं जीत है जबकि श्रीकांत ने निशिमोतो के खिलाफ पांचवीं जीत दर्ज की। निशिमोतो ने छह मुकाबले में सिर्फ एक बार श्रीकांत को हराया है।
दुनिया की पांचवें नंबर की खिलाड़ी सिंधु दूसरे दौर में डेनमार्क की मिया ब्लिकफेल्ट और हॉन्ग कॉन्ग की यिप पुई यिन के बीच होने वाले मैच की विजेता से भिड़ेंगी। दुनिया के नौवें नंबर के खिलाड़ी श्रीकांत का सामना अगले दौर में फ्रांस के ब्राइस लेवरडेज और हांगकांग के एनजी का लोंग एंगस के बीच होने वाले मैच के विजेता से होगा। बी साई प्रणीत हालांकि हांगकांग के वोंग विंग की विन्सेंट के खिलाफ 15-21 21-13 10-21 की हार के साथ प्रतियोगिता से बाहर हो गए।
Share this content:
आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…
देवघर: जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…
पटना, 19 नवंबर 2026 : महिला अंडर-23 टी20 ट्रॉफी एलीट में गुरुवार को खेले गए…
पटना, 19 नवंबर 2026: विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर-16 एलीट मुकाबले के पहले दिन गुरुवार को…
पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…
हाजीपुर: धुरंधर कप U-14 लीग मुकाबले में BIOC ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Turf Arena…