Patna:भारतीय बॉल बैडमिंटन महासंघ के निर्देशन में बिहार राज्य बॉल बैडमिंटन संघ के तत्वावधान में पूर्वी चम्पारण जिला बॉल बैडमिंटन संघ के द्वारा इंडो-नेपाल बॉल बैडमिंटन प्रतियोगिता ( पुरूष व महिला ) का आयोजन 22 से 23 दिसंबर तक राजेपुर नवादा,पकड़ीदयाल ( पूर्वी चम्पारण ) में किया जायेगा।
इस बात की जानकारी देते हुए भारतीय बॉल बैडमिंटन महासंघ के संयुक्त सचिव -सह- बिहार राज्य बॉल बैडमिंटन संघ सचिव गौरी शंकर ने बताया कि दो देेशों के बीच आयोजित होने वाली दो दिवसीय इस प्रतियोगिता के सफलतापूर्वक आयोजन हेतु पकड़ीदयाल ( पूर्वी चम्पारण ) के अंचलाधिकारी राजेश कुमार को संयोजक बनाया गया है।
जबकि बिहार राज्य बॉल बैडमिंटन संघ के उपाध्यक्ष विनय कुमार सिंह, खेलप्रेमी नागेंद्र सिंह,रजनीश कुमार,राम निवास कुमार व जिला बॉल बैडमिंटन संघ के सचिव दीपक सिंह कश्यप के संरक्षण में प्रतियोगिता की तैयारी की जा रही है। इंडो-नेपाल बॉल बैडमिंटन प्रतियोगिता का ट्रॉफी का अनावरण 15 दिसंबर को किया जायेगा।
Share this content:
आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…
देवघर: जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…
पटना, 19 नवंबर 2026 : महिला अंडर-23 टी20 ट्रॉफी एलीट में गुरुवार को खेले गए…
पटना, 19 नवंबर 2026: विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर-16 एलीट मुकाबले के पहले दिन गुरुवार को…
पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…
हाजीपुर: धुरंधर कप U-14 लीग मुकाबले में BIOC ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Turf Arena…