शनिवार को ईस्ट चम्पारण डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के कमिटी ऑफ मैनेजमेंट की अतिआवश्यक बैठक स्थानीय चित्रमन्दिर कैंपस में अवस्थित संघ कार्यालय में हुई।बैठक के उपरांत प्रेस-वार्ता करते हुए ईस्ट चम्पारण डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव सह चेयरमैन, क्रिकेट डेवलोपमेन्ट कमिटी वेस्ट जोन श्री ज्ञानेश्वर गौतम ने बताया कि बीसीए के अंतर्गत होने वाले U-14 व U-16 श्यामल सिन्हा क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन 10 जून से होगा।
चुनाव होने के कारण वेस्ट जोन के मैच जो गोपालगंज व बेतिया में होंगे वे 15 जून से शुरू होंगे।गोपालगंज में सारण,गोपालगंज व सिवान की टीम जबकि बेतिया में ईस्ट चम्पारण, वेस्ट चम्पारण, शिवहर व सीतामढ़ी की टीम भाग लेंगी। 15 सदस्यीय टीम में U-16 से 9 व U-14 से 6 खिलाड़ी का चयन होगा।मैच खेलने वाले 11 खिलाड़ियो में U-14 से 4 व U-16 से 7 खिलाड़ियो को टीम में रखना अनिवार्य हैं।साथ ही श्री गौतम ने बताया कि U-14 के खिलाड़ियों का जन्मतिथि 01-09-2005 व U-16 के खिलाड़ियो का जन्मतिथि 01-09-2003 के बाद का होना जरूरी हैं।
श्री गौतम ने बताया कि बिहार U-23 के टीम के लिए जोनल ट्रायल 17 व 18 जून को मोतिहारी में होगा।श्री गौतम को इस ट्रायल के लिए कन्वेनर बीसीए के द्वारा नियुक्त किया गया हैं।चयनकर्ताओं की घोषणा बीसीए के द्वारा बाद में की जाएंगी।श्री गौतम के द्वारा यह भी जानकारी दी गई कि बीसीए के द्वारा आयोजित सुनैना वर्मा महिला क्रिकेट टूर्नामेंट का ट्रायल 7-8 जून को दलसिंहसराय में होगा।
इस मौके पर ईस्ट चम्पारण डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष राजु कुमार सिंह, सचिव ज्ञानेश्वर गौतम,संयुक्त सचिव प्रदीप न.शर्मा,मीडिया प्रभारी प्रीतेश रंजन इत्यादि उपस्थित रहे।यह जानकारी प्रतेश रंजन,मीडिया प्रभारी, ईस्ट चम्पा. डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन।
Share this content:
आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…
देवघर: जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…
पटना, 19 नवंबर 2026 : महिला अंडर-23 टी20 ट्रॉफी एलीट में गुरुवार को खेले गए…
पटना, 19 नवंबर 2026: विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर-16 एलीट मुकाबले के पहले दिन गुरुवार को…
पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…
हाजीपुर: धुरंधर कप U-14 लीग मुकाबले में BIOC ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Turf Arena…