उत्तराखंड अंडर-16 क्रिकेट टीम के लिए जोनल ट्रायल 18 सितंबर से शुरू,

Khelbihar.com

देहरादून. बीसीसीआई के घरेलू सत्र 2019-20 के लिए क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ़ उत्तराखंड ने टीमों के चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। विजय मर्चेंट ट्रॉफी के लिए अंडर-16 बालक क्रिकेट टीम लिए सीधे जोनल ट्रायल प्रक्रिया 18 सितंबर से शुरू होगें।

ट्रायल क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड द्वारा आयोजित किया जाएगा। कुमाऊं मंडल में जोनल ट्रायल 18, 19 एवं 20 सितंबर को हाईलैंडर क्रिकेट एकेडमी काशीपुर में होंगे। इसके लिए 16 सितंबर से एकेडमी में पंजीकरण फार्म मिलेंगे।

गढ़वाल मंडल के जोनल ट्रायल देहरादून के 18, 19, 20 एवं 21 सितंबर को राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में होंगे। गढ़वाल मंडल में 16 एवं 17 सितंबर तक राजपुर रोड में 99 वर्ल्ड ट्रेड टावर स्थित सीएयू के कार्यालय से पंजीकरण फार्म मिलेंगे। जबकि 18 सितंबर को स्टेडियम से ही पंजीकरण फार्म खिलाड़ी ले सकेंगे। फाइनल ट्रायल 22 सितंबर से 24 सितंबर तक दून क्रिकेट एकेडमी मैदान कुआंवाला में होंगे।

पंजीकरण शुल्क 300 रुपए रखा गया है। ट्रायल में 1 सितंबर 2003 के बाद पैदा हुए खिलाड़ी ही प्रतिभाग कर पाएंगे। आयु के संबंध में गलत जानकारी या फर्जी दस्तावेज जमा करने देने वाले खिलाड़ियों पर एसोसिएशन की ओर से भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। ट्रायल के संबंध में गढ़वाल जोन में सुनील कुमार चौहान से 9536682287 एवं कुमाऊं जोन में दीपक मेहरा से 9758851484 पर संपर्क कर जानकारी ली जा सकती है।


आवश्यक एवं अनिवार्य दस्तावेज

पंजीकरण के दौरान जन्म प्रमाण के लिए कम से कम 2 साल पहले बना कंप्यूटराइज्ड जन्म प्रमाण पत्र-अपने मौजूदा स्कूल की अंतिम तीन एकेडमिक साल की प्रधानाचार्य से सत्यापित अंकतालिका -स्कूल छोड़ चुके या 10वीं नहीं कर पाने वाले खिलाड़ियों को अपने अंतिम शैक्षिक संस्थान के प्रधानाचार्य से प्रमाणित अंतिम 3 साल की अंकतालिका और टीसी।।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

9 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

11 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

12 hours ago