Loading Now
×

उत्तराखंड के खिलाड़ियों को डीएलसीएल करने जा रहा स्पॉन्सर,रजिस्ट्रेशन शुरू

[ad_1]

IMG-20210327-WA0030-640x965 उत्तराखंड के खिलाड़ियों को डीएलसीएल करने जा रहा स्पॉन्सर,रजिस्ट्रेशन शुरू

देहरादून 27 मार्च: दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, गुजरात, बिहार एवं अन्य राज्यों के सैकड़ों खिलाड़ियों को स्पॉन्सर कर अब DLCL उत्तराखण्ड के खिलाड़ियों को भी करेगा स्पॉन्सर्शिप।WhatsApp-Image-2021-03-27-at-5.40.30-PM उत्तराखंड के खिलाड़ियों को डीएलसीएल करने जा रहा स्पॉन्सर,रजिस्ट्रेशन शुरू

2021 स्पॉन्सरशिप ट्राफ़ी के लिए DLCL का ट्रायल उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून में 22 अप्रैल को आयोजित होगा। दिल्ली में 2010 से लगातार क्रिकेट जगत में क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन करने वाली भारत सरकार से मान्यता प्राप्त संस्था DLCL गरीब व मेधावी खिलाड़ियों को स्पॉन्सर्शिप दे रहा है।

डीएलसीएल का उद्देश्य:-

DLCL के संस्थापक श्री गणेश दत्त ने जानकारी देते हुए कहा कि अंडर 12, 14 , 16 और 19 उम्र के खिलाडियों को कोई स्पोंसर नहीं करता इसलिए DLCL ने यह कदम उठाया है कि इन खिलाडियों को भी स्पॉसरशिप मिले ताकि इनके माता पिता को पढ़ाई के खर्च के साथ खेल का खर्च का भी बोझ ना बढ़े।

उन्होंने बताया कि वर्ष 2019 में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले उत्तर प्रदेश के खिलाडी रुशील पांडेय को 51000/- का नकद पुरस्कार दिया गया साथ ही उन्हें स्पॉन्सरशिप भी दिया गया। ऐसे सैकड़ों खिलाड़ी है जिसे DLCL ने अबतक स्पॉन्सर किया है। हाल ही में DLCL ने राजस्थान के दो, दिल्ली के तीन, बिहार के चार, गुजरात के एक एवं हरियाणा के एक खिलाड़ी समेत कुल 20 खिलाड़ियों को स्पॉन्सर्शिप दिया है।

किन किन खिलाड़ियों को अबतक दिए गए हैं स्पॉन्सर्शिप:

झारखंड के सत्या सेतु, बिहार के अभिजीत, सत्या सेतु, रोहिणी राज, एवं निखिल आनंद राजस्थान के आर्यन मीना को, गुजरात के राज भगत एवं दिल्ली समेत कुल सैकड़ों खिलाड़ियों को अब तक स्पॉन्सरशिप मिल चूका है।

कैसे प्राप्त कर सकते हैं स्पॉन्सर्शिप:

डीएलसीएल लीग में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी को 51000/- नक़द ईनाम, प्रत्येक मेन ओफ़ दि मैच खिलाड़ी को 500/- रुपए प्रति मैच, प्लेयर ओफ़ सीरिज़ को 11000/- नक़द एवं उम्दा प्रदर्शन करने वाले सभी खिलाड़ियों को फ़ुल स्पॉन्सर्शिप दिए जाते हैं। अन्य उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को स्कॉलर्शिप तथा स्टायपेन भी दिए जाते हैं। उत्तराखण्ड के खिलाड़ियों के लिए 22 अप्रैल 2021 को देहरादून में ट्रायल का आयोजन किया जाएगा।

अधिक जानकारी के लिए 9718753188 या 01147243796 पर सम्पर्क भी कर सकते हैं एवं डीएलसीएल वेबसाइट www.dlcl.in से भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

[ad_2]

Source link

Share this content:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment

🔒 Security Check
1 + 6 = ?