Loading Now
×

उत्तराखंड सीनियर महिला टीम का चयन ट्रायल 25 सितंबर से।

Khelbihar.com

देहरादून।। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड ने सीनियर महिला टीम चयन करने के लिए ट्रायल की रूप रेखा तैयार कर ली है। सीएयू के सचिव महिम वर्मा ने बताया कि सीनियर महिला टीम चयन के लिए सीधा फाइनल ट्रायल देहरादून के कुआंवाला स्थित दून क्रिकेट ऐकेडमी में आयोजित होंगे।

जिसमें 24 सितंबर को खिलाड़ी पंजीकरण फार्म प्राप्त कर सकेंगे। इसके बाद 25 से 27 सितंबर तक ट्रायल प्रक्रिया होगी। ट्रायल में प्रदर्शन के आधार से ही टीम का चयन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि राज्य के इच्छुक खिलाड़ी ट्रायल प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं। इसके लिए उन्हें जरूरी दस्तावेज लाने अनिवार्य है।

पंजीकरण के लिए ये दस्तावेज हैं जरूरी
-पंजीकरण के लिए कम से कम दो साल पहले बना कंप्यूटराइज्ड जन्म प्रमाण पत्र अनिवार्य
-स्कूल छोड़ चुके या 10वीं नहीं कर पाने वाले खिलाडिय़ों को अपने अंतिम शैक्षिक संस्थान के प्रधानाचार्य से प्रमाणित अंतिम तीन साल की अंकतालिका और टीसी

Share this content:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment

🔒 Security Check
11 + 1 = ?