उत्तर प्रदेश क्रिकेट संघ के चयन समिति पर खिलाड़ियों से पैसे हड़पने का आरोप?

Khelbihar.com

लखनऊ: उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन ( यूपीसीए ) पर 7 दिन पहले ही भ्रष्टाचार को लेकर दाखिल हुई जनहित याचिका के बाद मेरठ के एक खिलाड़ी के पिता ने फजलगंज लाख रुपये हड़पने की को युपी अंडर – 19 टीम में – दी तहरीर खिलाने को लेकर 12 . 50 लाख रुपये की ठगी हुई है ।

यह आरोप उन्होंने यूपीसीए के निदेशक राजीव शुक्ला के पीए अकरम सैफी , सीओओ दीपक शर्मा , जूनियर चयन समिति के चेयरमैन प्रवीण गुप्ता , सदस्य मोहम्मद ताहिर अब्बास तथा कोच फहीम पर लगाये हैं । कानपुर स्थित फजलगंज थाने में आज मेरठ के बिल्डर शास्त्री नगर निवासी प्रभात भटनागर ने तहरीर दी कि उनके बेटे को कुच बिहार ट्राफी में खिलवाने के लिये 12 . 50 लाख रुपये की ठगी की गयी है ।

तहरीर में बताया गया है कि सबसे पहले सैफी ने उनकों कानपुर स्थित कमला क्लब में जूनियर चयन समिति के अध्यक्ष प्रवीण गुप्ता के पास भेजा था यह कहकर कि वह नमन को टीम में खिलवा देगा और इसका जो खर्चा आयेगा वह देना होगा । प्रभात ने इसके बाद नमन को 16 सितम्बर 2019 को कमला क्लब भेजा जहां ताहिर अब्बास , प्रवीण और दीपक शर्मा मिले । उन्होंने उसको ट्रायल मैच खेलने तथा कमला क्लब के रूम नम्बर 13 में ठहरने की व्यवस्था की ।

खेलबिहार न्यूज़ को पेपर कोटिंग से मिली खबरे

इसके बाद ताहिर और कोच फहीम मुझसे फोन कर कहने लगे कि मेरा लड़का अच्छा नहीं खेल रहा है यदि उसका चयन कराना है तो पैसा भेजो । इसके बाद मैंने नोएडा के क्राउन प्लाजा होटल में ताहिर को पैसे दिये । जिसके सीसीटीवी फुटेज भी मौजूद हैं ।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

8 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

9 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

10 hours ago