उन्नाव जिला अंडर-16 क्रिकेट लीग का रंगारंग आगाज,उद्धघाटन मुकाबले में रोवर्स इलेवन विजयी

[ad_1]

  • प्रतिभाएं निकालने के लिए डीसीए कटिबद्ध-डॉ एस पी सिंह

उन्नाव 4 मार्च : डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन उन्नाव के तत्वावधान में आज से प्रारम्भ हुई अंडर-16 डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट लीग का उद्घाटन मैच आज निखत स्टेडियम में खेला गया। जिसके मुख्य अतिथि डीसीए उपाध्यक्ष डॉ0 एस पी सिंह ने
खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर लीग का शुभारंभ किया। इस अवसर पर डॉ0 एस0 पी0 सिंह ने कहा कि डीसीए जिले से प्रतिभाएं निकालने के लिए कटिबद्ध है

।

वही डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के महामंत्री पी के मिश्रा ने कहा कि अनुशासन ही खिलाड़ियों को महान बनाता है इसलिए हर खिलाड़ियों को अनुशासन में रहकर ही अपने खेल को आगे बढ़ाना चाहिए। आये हुए अतिथियों का स्वागत राजेन्द्र नाथ व आभार अभिनव त्रिपाठी ने व्यक्त किया।

आज खेले गए उद्घाटन मैच में रोवर्स इलेवन ने यूनिक इलेवन को 6 विकेट से हराकर प्रतियोगिता में जीत के साथ श्री गणेश किया।खेले गए मैच में रोवर्स इलेवन के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। निर्धारित 35 ओवर्स के खेल में यूनिक ने 33 ओवर्स में सभी विकेट खोकर 130 रन बनाए। जिसमे शुभम यादव 46 रन, अमित 31 रन व आशुतोष 21 रन का योगदान रहा। रोवर्स इलेवन के विकास ने 3, सुमित व नामदेव ने 2-2 विकेट लिए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी रोवर्स इलेवन ने 17.2 ओवर्स में मैच को 4 विकेट खोकर जीत लिया। जिसमे देवाशीष ने 36 रन मोनू पाल नाबाद 29 रन व मुकेश ने 29 रन बनाए। यूनिक इलेवन की तरफ से गेंदबाजी करते हुए आदित्य व अभय ने 2-2 विकेट लिए। आज के मैच में अंपायरिंग का भार राजेश चौधरी व सोएब ने संभाला जबकि स्कोरिंग की जिम्मेदारी आकाश सविता ने निभाई। इस दौरान मंसूर खान, राजू, राहुल बाजपेयी, शाहिल आदि लोग उपस्थित रहें।

[ad_2]

Source link

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Share
Published by
Khelbihar

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

10 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

12 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

13 hours ago