उम्र फर्जीवाड़ा में मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज रासिख सलाम को बीसीसीआई ने किया प्रतिबंधित,

Khelbihar.Com

मुंबई।। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने बुधवार को जम्मू एवं कश्मीर के तेज गेंदबाज रासिख सलाम को उम्र संबंधी फर्जीवाड़ा करने के लिए दो साल के प्रतिबंधित कर दिया है। रासिख इंडियन प्रीमियर लीग 2019 में मुंबई इंडियंस के लिए भी खेले थे। 

बोर्ड ने एक बयान जारी कर इंग्लैंड में 21 जुलाई से शुरू हो रहे अंडर 19 इंडिया के तौर पर रासिख के स्थान पर प्रभात मौर्या को टीम में जगह दी है।

बीसीसीआई ने बयान में कहा, ‘अखिल भारतीय जूनियर चयन समिति ने 21 जुलाई से शुरू हो रहे इंग्लैंड दौरे के लिए रासिख के स्थान पर प्रभात को टीम में चुना है। रासिख को बीसीसीआई ने उम्र संबंधी गलत दस्तावेज जमा करने के कारण दो साल के लिए प्रतिबंधित कर दिया है।’ 

रासिख को 9 जून को अंडर 19 टीम में शामिल किया गया था। भारत की जूनियर टीम को इंग्लैंड में तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलनी हैं।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

9 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

11 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

12 hours ago