एक आंख?️ खराब पर फिर भी इस गेंदबाज का धूम है टीपीएल में,देखे वीडियो

Khelbihar.com

पटना।। तमिलनाडु प्रीमियर लीग चल रही है और इसमें कई स्‍थानीय क्रिकेटर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं। पहले भी इस लीग के जरिए कई क्रिकेटर निकल चुके हैं और वे आईपीएल में भी नाम कमा चुके हैं। ऐसा ही एक नाम है तेज गेंदबाज जी पेरियास्‍वामी का। यह तेज गेंदबाज अपने बॉलिंग एक्‍शन से काफी प्रभावित कर रहा है और लसित मलिंगा व जसप्रीत बुमराह जैसे बॉल डालता है।

पेरियास्‍वामी चेपॉक सुपर गिल्‍लीज के लिए खेलते हैं और एक आंख?️ खराब पर फिर भी इस गेंदबाज? के पास है मलिंगा और बुमराह जैसी स्टाइल ? सीजन में डिंडीगुल ड्रेगन्‍स के खिलाफ पहली बार मैदान में उतरे थे। 25 साल का यह बॉलर अंपायर के काफी करीब से गेंद डालता है, जिसकी वजह से बल्‍लेबाजों के लिए उन्‍हें पढ़ना मुश्किल होता है।

रफ्तार भी 135-140 किलोमीटर प्रति घंटे के करीब है और अपने स्लिंगी एक्‍शन के चलते बल्‍लेबाज के मुसीबत खड़ी करते हैं। दिलचस्‍प बात है कि वे एक आंख से देख नहीं पाते हैं।

इस सीजन में वे अब तक 4 मैच में 7 विकेट ले चुके हैं। इस दौरान उनकी इकनॉमी 5.73 की रही है जो कि कमाल है। साथ ही उनकी गेंदों पर लगभग प्रत्‍येक दो ओवर बाद एक चौका लगता है। वे गेंदों में बदलाव भी जबरदस्‍त तरीके से करते हैं। उनकी स्‍लॉअर बॉल भी बल्‍लेबाजों के लिए किसी मुसीबत से कम नहीं होती है। कराईकुड़ी कलाई के खिलाफ उन्‍होंने 3 ओवर में 9 रन देकर 2 विकेट निकाले थे।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

9 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

11 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

12 hours ago