उत्तराखंड क्रिकेट

एनसीए कैम्प सुधारने के लिए राहुल द्रविड़ से मिलेंगे गाँगुली

Khelbihar.com

Patna:बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली जल्द ही एनसीए (नेशनल क्रिकेट एकेडमी) के प्रमुख राहुल द्रविड़ से मुलाकात करेंगे। गांगुली 30 अक्टूबर को बेंगलुरु जाएंगे। वहां वेबैठक में एनसीए के भविष्य के रोडमैप को लेकर चर्चा करेंगे। एनसीए को भारतीय क्रिकेट टीम की फीडर लाइन कहा जाता है। इससे पहले जुलाई में एनसीए प्रमुख का पदभार संभालने के बाद द्रविड़ एनसीए को लेकर पहले ही कुछ योजनाएं बना चुके हैं। वेउसे लेकर गांगुली अपनी ओर से कुछ सलाह देंगे।

गांगुली ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा, ‘हां एनसीए को पुनर्जीवित करने के लिए मेरे पास कुछ योजनाएं हैं।मैं 30 अक्टूबर को बेंगलुरु जाऊंगा।’ इस बैठक में राहुल और सौरव के अलावा 23 अक्टूबर को चुने गए बीसीसीआई के सभी नए पदाधिकारी तो हिस्सा लेंगे ही साथ ही इसमें एनसीए के सीईओ तूफान घोष भी शामिल होंगे। इससे पहले बीसीसीआई की कुछ तकनीकी समितियों की बैठक में भी गांगुली और द्रविड़ साथ रहे हैं।

एक वक्तपर भारतीय टीम की सप्लाई लाइन माने जाने वाली एनसीए अब सिर्फ खिलाड़ियों का पुनर्वास केंद्र बनकर रह गई है। द्रविड़ के साथ होने वालीबैठक में गांगुली को एनसीए को लेकर बनाई जा रही नई योजनाओं के बारे में अपडेट किए जाने की संभावना है। इस बारे में जानकारी देते हुए बीसीसीआई के अधिकारी ने कहा, ‘गांगुली और द्रविड़ एनसीए को आगे ले जाने के लिए रोडमैप पर बात करेंगे। इसमें आने वाली दिक्कतों पर चर्चा करेंगे।’

पिछले सप्ताह ही टीम इंडिया के पूर्व बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण ने भी बीसीसीआई अध्यक्ष के रूप में सौरव गांगुली को एनसीए के सुधार पर फोकस करने की सलाह दी थी। लक्ष्मण ने कहा था, ‘एनसीए को सिर्फ रिहैबिलेटेशन सेंटर ही नहीं रहना चाहिए। यहां भारतीय क्रिकेट का भविष्य यानी युवाओं को निखारने पर फोकस होना चाहिए। अगर आप मुझसे एक बात पूछेंगे तो वो ये होगीकि सौरव एनसीए को कैसे पुनर्जीवित कर सकते हैं। भारतीय टीम की महानता उसकी बेंच स्ट्रेंथ में है।’

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Share
Published by
Khelbihar

Recent Posts

बिहार के युवा क्रिकेटरों के लिए सुनहरा मौका” STCL” का रजिस्ट्रेशन व ट्रायल फ्री, देखें

पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…

2 hours ago

सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ के चुनाव संपन्न,सतीश कुमार बने सचिव।

सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…

21 hours ago

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

3 days ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

3 days ago

49 रुपये में छात्राएं देखेंगी यूपी टी-20 का रोमांचक मैच

कानपुर 21 अगस्त: ग्रीनपार्क स्टेडियम एक बार फिर क्रिकेट के रोमांच से सराबोर होने जा…

4 days ago

माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित किया जाएगा: ज्ञानेश्वर गौतम (गवर्निंग काउंसिल के संयोजक, BCA)

पटना: बिहार क्रिकेट संघ (बीसीए) माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करेगा।…

4 days ago