विश्व चैम्पियनशिप 2017 की स्वर्ण पदक विजेता मीराबाई चानू 18 अप्रैल से चीन के निंगबो में शुरू हो रही एशियाई भारोत्तोलन चैम्पियनशिप में भारत की अगुवाई करेंगी। एशियाई चैम्पियनशिप से 2020 तोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालीफाइंग प्रतियोगिता है।
भारतीय टीम ने नवंबर में हुए पिछले क्वालीफायर्स विश्व चैम्पियनशिप में जूनियर टीम को भेजा था। उस समय सीनियर भरोत्तोलक रिहैब्लिटेशन पर थे। चीन जाने वाली टीम में चार महिला और आठ पुरूष खिलाड़ी शामिल हैं। इस टीम में राष्ट्रमंडल खेलों में और युवा ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाले सतीश शिवलिंगम और जेरेमी लालरिनुंगा भी हैं।
राष्ट्रमंडल खेलों के स्वर्ण पदक विजेता आरवी राहुल को रिजर्व खिलाड़ी के तौर पर रखा गया है जिनके टीम में शामिल करने पर अगले पांच दिनों में फैसला किया जाएगा। राष्ट्रमंडल खेलों में दो बार स्वर्ण पदक जीतने वाली संजीता चानू को टीम में जगह नहीं मिली है
टीम: पुरूष : सतीश शिवलिंगम (81 किग्रा), विकास ठाकुर (96 किग्रा), जेरेमी लालरिनुंगा (67 किग्रा), गुरदीप सिंह (101 किग्रा से अधिक), एम राजा (61 किग्रा), प्रदीप सिंह (102 किग्रा), अचिता शूली (73 किग्रा), अजय सिंह (81 किग्रा)। रिजर्व: आरवी राहुल। महिला: मीराबाई चानू (49 किग्रा), झिल्ली दलबहेरा (55 किग्रा), स्वाति (59 किग्रा), राखी हलदर (64 किग्रा)।
Share this content:
आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…
देवघर: जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…
पटना, 19 नवंबर 2026 : महिला अंडर-23 टी20 ट्रॉफी एलीट में गुरुवार को खेले गए…
पटना, 19 नवंबर 2026: विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर-16 एलीट मुकाबले के पहले दिन गुरुवार को…
पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…
हाजीपुर: धुरंधर कप U-14 लीग मुकाबले में BIOC ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Turf Arena…