एसके लड्डू अंडर-15 क्रिकेट:-अनीश की घातक गेंदबाजी 7 विकेट से जीती जेएसके वारियर।

Khelbihar.com

पटना।। राजधानी के एसके लड्डू मेमोरियल अंडर-15 क्रिकेट टूर्नामेंट में अनीश की घातक गेंदबाजी रही जिसने सिर्फ 4.3 ओवर में 14 रन देकर 7 विकेट अकेले ही चटका लिए।जिससे जेएसके वारियर ने बिड्स ब्लू को 77 रनों से हराया दिया।।लव कुमार सिंह प्रमुख नवीनगर ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया तथा सभी को अच्छे प्रदर्शन करने को प्रोत्साहित किया।

पहले बल्लेबाजी करते हुए जेएसके वॉरियर की टीम ने 25 ओवर में 9 विकेट पर 200 रन बनाए जिसमें निवास कुमार 48 रन,अंकुश कुमार 37,गौरव 27 रन बनाए।गेंदबाजी करते हुए विवेक आदर्श 3 विकेट,राजा बाबू 2 ,रोहित और उत्कर्श 1-1 विकेट लिए।

201 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए बिड्स ब्लू की टीम 20.3 ओवर में 123 रन बनाकर ऑल आउट हो गयी जिसमें पीयूष कुमार गिरी ने शानदर अर्दश्तक 51 रन बनाए,राजा बाबू 21 रन,अमित 13 रन बनाए।गेंदबाजी में अनीश की घातक गेंदबाजी करते हुए अकेले 7 विकेट,आयुष आनंद और अक्षत को 1-1 विकेट मिला।।

आज का मैन ऑफ दी मैच जे एस के वारियर्स के अनीश को ज़िला खेल पदाधिकारी वैशाली श्री ओमप्रकाश ने दिया।पटना ज़िला के अंडर 16 ट्रायल के कारण 16 और 17 जून के एस के लडडू अंडर 15 टूर्नामेंट का मैच रद्द किया जाता है।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

10 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

11 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

12 hours ago