एसके लड्डू अंडर-15 क्रिकेट में अर्णव कुमार और आदित्या के धमाकेदार शतक।

Khelbihar.com

पटना।। राजधानी के सीआईएसएफ ग्राउंड पर खेले जा रहे एसके लड्डू मेमोरियल अंडर-15 क्रिकेट टूर्नामेंट में मंगलवार को जेनेक्स क्रिकेट एकेडमी के अर्णव कुमार के नाबाद 115 रन और आदित्या के 101 रन के दो शतक तक के बदौलत सरदार पटेल क्रिकेट एकेडमी को 196 रनों के बड़े अंतर से पराजित कर दिया।।

टॉस जीतकर पहले सरदार पटेल क्रिकेट एकेडमी सीनियर ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बैटिंग करते हुए जेननेक्स क्रिकेट एकेडमी ने 282 रन 6 विकेट पर बनाये ओपनर बल्लेबाजों ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए इन दोनों के बीच 181 रनों की साझेदारी की।अर्नाल्ड टोप्पो ने 14 और सौरभ कुमार ने 12 रन बनाये। गेंदबाजी में नितेश, स्वराज, अभिषेक ने 1-1 और रोहित राज ने 3 विकेट लिया।

सरदार पटेल क्रिकेट एकेडमी की टीम 19.2 ओवर में 86 रनों पर ऑल आउट हो गई।जिसमे ओमजी 34 रन,कुमार आर्यन 18 रन,नृतेश यादव 12 रन बनाए ।गेंदबाजी में अमन स्वरुप 2, प्रत्यूष 1, रवि राज 2, यशराज सिंह 1, आदित्य कुमार 3विकेट लिए।

आदित्य कुमार को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार नवयुगा इंजीनियरिंग के स्थानीय डायरेक्टर सूर्यनारायण राजू ने प्रदान किया। सूर्यनारायण राजू को उनके खेल के प्रति समर्पण को देखते हुए टूर्नामेंट कमिटी के सदस्य दीपू जी के द्वारा मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

9 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

11 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

12 hours ago