ऑल इंडिया एलेक्ट्रिकसिटी क्रिकेट टूर्नामेंट में बिहार बना उपविजेता,

Khelbihar.com

हैदराबाद में शुक्रवार को  43वें ऑल इंडिया विद्युत बोर्ड क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में अशोक डिंडा, मनोज तिवारी और रिद्धिमान साहा जैसे खिलाड़ियों से भरी बंगाल विद्युत बोर्ड से बिहार की टीम हार गई बिहार स्टेट पॉवर होल्डिंग कंपनी लि की टीम  अच्छा खेली और फ़ाइनल में जगह बनाया था हालांकि उसे फ़ाइनल में हार का मुह देखना पड़ा।

शुक्रवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में बंगाल विद्युत बोर्ड ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और  पहले बैटिंग करते  हुए बीएसपीएचसीएल पटना बिहार की टीम के अनूकुल राय के नाबाद 63 की अर्दश्तक की मदद से 20 ओवर में 141 रन बनाये।  निखिलेश रंज ने 20, रवि कुमार ने 12, विष्णु शंकर ने 9, सुनील सिंह ने 6 और मुकेश शर्मा ने 5 रन बनाये। एसएस पॉल 1, पी मुखर्जी ने 2, अशोक डिंडा ने2 तथा, मनोज तिवारी ने भी 1 विकेट  लीया।।

142 रनों के जवाब में बंगाल विद्युत बोर्ड ने 19.3 ओवर में 6 विकेट पर 144 रन बना कर मैच जीत लिया। श्रीवास्तव गोस्वामी ने 48, रिद्धिमान साहा ने 25, राणा चौधरी ने 37,मनोज तिवारी ने 8 रन बनाये। बिहार के ओर से निखिलेश रंजन ने 4, अनूकुल राय ने 1, विष्णु शंकर ने 1 विकेट लेने में कामयाब रहा। बिहार स्टेट पॉवर होल्डिंग कंपनी लि.के सीएमडी प्रत्यय अमृत ने बिहार टीम के प्रदर्शन पर खुशी जाहिर की है और सभी खिलाड़ियों को बधाई दी है।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

8 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

10 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

11 hours ago