स्टीव स्मिथ और डेविड वॉर्नर को इंग्लैंड में 30 मई से होने वाले आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप के लिए 15 सदस्यीय ऑस्ट्रेलियाई टीम में शामिल किया गया है। ये दोनों खिलाड़ी विश्व कप के जरिए इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी करेंगे। फॉर्म में चल रहे बल्लेबाज पीटर हैंड्सकॉम्ब और तेज गेंदबाज जोस हेजलवुड को टीम में जगह नहीं दी गई हैं।
स्मिथ और वॉर्नर को बॉल टैंपरिंग मामले में 1 साल के लिए
हैंड्सकॉम्ब को टीम में शामिल नहीं किया जाना चौंकाने वाला कदम रहा क्योंकि वे ऑस्ट्रेलिया के पिछले 13 वनडे मैचों में खेले थे। उन्होंने इस दौरान 1 शतक और 3 अर्द्धशतक लगाए थे।
मिचेल स्टार्क की टीम में वापसी हुई हैं। वे चोट के कारण पिछले काफी समय से टीम से बाहर थे। वे पांच सदस्यीय तेज गेंदबाजी आक्रमण की कमान संभालेंगे। उनके अलावा पैट कमिंस, झाय रिचर्डसन, नाथन कोल्टर नाइल और जेसन बेहरेनडॉर्फ को शामिल किया गया हैं। स्पिन गेंदबाजी का दायित्व एडम जाम्पा और नाथन लियोन पर रहेगा।
टीम : एरोन फिंच (कप्तान), उस्मान ख्वाजा, डेविड वॉर्नर, स्टीव स्मिथ, शॉन मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, एलेक्स कैरी, पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क, झाय रिचर्डसन, नाथन कोल्टर नाइल, जेसन बेहरेनडॉर्फ, एडम जाम्पा, नाथन लियोन।
Share this content:
आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…
देवघर: जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…
पटना, 19 नवंबर 2026 : महिला अंडर-23 टी20 ट्रॉफी एलीट में गुरुवार को खेले गए…
पटना, 19 नवंबर 2026: विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर-16 एलीट मुकाबले के पहले दिन गुरुवार को…
पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…
हाजीपुर: धुरंधर कप U-14 लीग मुकाबले में BIOC ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Turf Arena…