बीसीसीआई के जीएम ऑपरेशन सबा करीम कल पटना आ रहे हैं और खबर है कि ते बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक करेंगे जिसमें कई मुद्दे पर चर्चा होगी । सबा करीम दोपहर के विमान से पटना पहुंचेंगे ।
इस बैठक में बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष गोपाल बोहरा , सचिव रविशंकर प्रसाद सिंह , कोषाध्यक्ष आनंद कुमार , उपाध्यक्ष नवीन जमुआर , मीडिया कमेटी के चेयरमैन सह लीगल कमेटी के सदस्य संजीव कुमार मिश्र , कमेटी ऑफ मैनेजमेंट सदस्य अमिकर दयाल , प्रवीण कुमार , सुनील कुमार सिंह , सीईओ सुधीर कुमार झा मोजूद रहेंगे ।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बैठक में सबा करीम बिहार में क्रिकेट के बदलते हालात , हाल के घटनाचक्र , बिहार में क्रिकेट के लिए संसाधनों के विकास जैसे बेहतर मैदान र उपकरण , वित्तीय मामले और आगामी बीसीए चुनाव पर चर्चा कर सकते हैं । सूत्र ने जो जानकारी दी है उसके अनुसार हाल में बिहार क्रिकेट में जो घटना चक्र हुए वे चर्चा के मुख्य परिधि में रह सकते हैं ।
Share this content:
आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…
देवघर: जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…
पटना, 19 नवंबर 2026 : महिला अंडर-23 टी20 ट्रॉफी एलीट में गुरुवार को खेले गए…
पटना, 19 नवंबर 2026: विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर-16 एलीट मुकाबले के पहले दिन गुरुवार को…
पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…
हाजीपुर: धुरंधर कप U-14 लीग मुकाबले में BIOC ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Turf Arena…