कुंबले की भविष्यवाणी वर्ल्डकप में यह टीम खेलेंगी सेमीफाइनल ? क्लिक कर पढ़े।

Khelbihar.com

न्यू दिल्ली।। ऑस्ट्रेलियाई टीम में स्मिथ और वार्नर की वापसी के बाद भारत के पूर्व टेस्ट कप्तान अनिल कुंबले का मानना है कि ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी निश्चित रूप से वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में जगह बनाएंगे.

कुंबले ने कहा, “ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने हमेशा विश्व कप में अच्छा प्रदर्शन किया है और उनके पास एक अच्छी मजबूत टीम है. वे इंग्लैंड की परिस्थितियों को अच्छी तरह से जानते हैं और मुझे लगता है कि उनके पास हर तरह की काबिलियत है. ऑस्ट्रेलिया को एक विजेता टीम का हिस्सा बनने में सफलता मिली है जो निश्चित रूप से विश्व कप टूर्नामेंट में महत्वपूर्ण है. उन्हें निश्चित रूप से सेमीफाइनल में पहुंचना चाहिए.

टीम के कप्तान एरोन फिंच ने ऑस्ट्रेलियाई टीम का नेतृत्व छोटे फॉर्मेट्स के मुकाबलों में किया है और वह यकीनन विश्व कप के दौरान स्मिथ और वार्नर जैसे अनुभवी खिलाड़ियों से योगदान लेकर खुश होंगे.


भारतीय क्रिकेट टीम के हरफनमौला खिलाड़ी युवराज सिंह ने आगामी विश्व कप में भारत और मेजबान इंग्लैंड को खिताब का प्रबल दावेदार बताया है. युवराज ने कहा, “मेरी पहली दो टीमें भारत और इंग्लैंड हैं. निश्वित रूप से डेविड वार्नर और स्टीवन स्मिथ के आने से आस्ट्रेलिया भी दावेदार है. वेस्टइंडीज भी मजबूत टीम दिख रही है. हालांकि अभी कुछ नहीं कह सकते हैं. मुझे लगता है कि भारत और इंग्लैंड पहली दो टीम होंगी और तीसरी टीम ऑस्ट्रेलिया होगी.”

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Share
Published by
Khelbihar

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

9 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

11 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

12 hours ago