कृष्णा पटेल ने चयन पर उठ रहे सवाल पर बीसीए पदाधिकारियों से उठाने के लिए कहा यह क़दम,देखे

Khelbihar.com

पटना।। छात्र जदयू के प्रदेश उपाध्यक्ष सह पूर्व क्रिकेटर कृष्णा पटेल ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बिहार स्टेट के लिये चयनित विभिन्न आयु वर्ग के चयन प्रक्रिया में निरंतर उठते सवाल पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए बीसीए के नव- निर्वाचित पदाधिकारियों से चयन प्रक्रिया में पारदर्शिता लाने के लिये गुहार लगाते हुए कुछ जरुरी और महत्वपूर्ण कदमों पर विचार कर कदम बढ़ाने का आग्रह किया!

जिसके फलस्वरूप बिहार क्रिकेट में नई क्रान्ति लाई जा सके तथा आज जो चयन प्रक्रिया को लेकर निरंतर कई प्रकार के सवाल खड़े हो रहें हैं और एक माँ आज अपने बेटे की जान की भिख भी माँग रही है जिनका बेटा कुमार श्रेय है उसने अपना चयन अंडर -16 में नहीं होने पर माँ से आत्महत्या कर लेने जैसी शब्दों का इस्तेमाल कर रहा है

ऐसा शब्द कोई और दुसरा खिलाड़ी को बोलने का मौका नहीं दिया जाय क्योंकि अगर एक खिलाड़ी भी अपने चयन प्रक्रिया से असन्तुष्ट होकर किसी प्रकार की अनहोनी घटना को अंजाम दे दे तो ये बिहार क्रिकेट के लिये कलंक साबित होगा और हमलोग भी अपने आपको कभी माफ भी नहीं कर पायेंगे !

इसीलिए मैं बीसीए अध्यक्ष महोदय व सचिव महोदय सहित सभी पदाधिकारियों से आग्रह कर रहा हूँ कि की बीसीए के पुराने तर्ज पर काम करना बंद करें और कुछ खास अहम

कदम उठायें जो निम्नलिखित इस प्रकार हैं ••••••

• 1) बीसीए एकैडीमिक कैलेन्डर जारी कर सभी जिला संघ को नियमित रूप से हर वर्ष जिला क्रिकेट लीग का आयोजन कराने के लिये सख्ती से लागू कराए !

2) जिला क्रिकेट लीग में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों की सूची जिला क्रिकेट संघ बीसीए पदाधिकारियों के पास सपूत करें तथा बेहतर प्रदर्शन करने वाले विभिन्न आयु वर्ग के खिलाड़ियों को हीं अपने जिला टीम के विभिन्न आयु वर्ग में शामिल करें !

3) बीसीए पदाधिकारी विभिन्न जिला क्रिकेट लीग और जिला स्तर के मैचों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले विभिन्न आयु वर्ग के खिलाड़ियों को स्टेट ट्रायल में शामिल करें और अच्छे प्रदर्शन करने वाले विभिन्न आयु वर्ग के खिलाड़ियों को ही बिहार स्टेट टीम में शामिल करें !

4) बीसीसीआई और लोढ़ा कमिटी की मानकों का उचित ख्याल रखते हुए conflict of interest से बचें ! 5 ) बीसीसीआई ने जारी किया था की चयनकर्ता होने के लिये रणजी ट्रॉफी खेलना जरूरी नहीं है बल्कि आपको क्रिकेट की अच्छी समझ के साथ – साथ आपका व्यक्तित्व बढ़िया होना चाहिये जिसको ध्यान में रखते हुए प्रतिष्ठित लोगों को चयनकर्ता बनायें!

अगर बीसीए पदाधिकारीगण इन तमाम बातों के साथ – साथ अन्य जरूरी व आवश्यक बातों को गंभीरतापूर्वक चरणबद्ध तरीके से लागू करने में सफल होंगें तो शायद चयन प्रक्रिया को लेकर इस प्रकार का सवाल उठना कम हो सकता है और कोई भी खिलाड़ी को किसी प्रकार का संशय भी नहीं रहेगा साथ – ही साथ जो खबरें इस प्रकार की आ रही है उस पर अंकुश भी लग सकता है और लोगों में विश्वास भी बढ़ेगा !

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

9 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

11 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

12 hours ago