केन्द्रीय विद्यालय, प्रारंभिका,ओपेन माइंड बिरला और लीड्स इंटर नेशनल की टीमें प्रारंभिका खो-खो टूर्नामेंट के अगले दौर में

Khelbihar.com


पटना। प्रारंभिका,अहमदपुर बलुआ, दानापुर में आयोजित दो दिवसीय अंडर- 16 प्रारंभिका इंटर स्कूल खो खो प्रतियोगिता का उद्घाटन रंगारंग कार्यक्रम के साथ हुआ। प्रारंभिका की ओर से आयोजित होने वाले इस प्रतियोगिता का उद्घाटन प्रारंभिका स्कूल के डायरेक्टर मि० आनंद चौधरी तथा स्कूल के चेयरमैन मि० सुमित प्रकाश  के द्वारा किया गया ।

इस प्रतियोगिता में पटना की आठ (बालक एवं बालिका) स्कूल की टीमें भाग ले रही है। जिसमे ओपेन माइंड ए बिरला स्कूल ,प्रारंभिका, लीड्स इंटरनेशनल, तथा केन्द्रीय विद्यालय की टीमों ने अपने अपने मैच जीत कर अगले राउंड में प्रवेश किया। बालिका वर्ग के मैच में प्रारंभिका की ओर से शिवानी, तान्या, पूजा ने और ओपेन माइंड बिरला की ओर से कोमल कुमारी, श्रेया भारद्वाज, एकता सिंह ने बेहतरीन खेल से सभी का मन मोह लिया । जबकि बालक वर्ग में प्रारंभिका के तरफ से राधे कृष्ण, अमन, प्रवीण में तथा केन्द्रीय विद्यालय के तरफ से शुभांशु, आदित्य, मधुराज ने जबकि ओपेन माइंड बिरला के तरफ से सारांश, विपुल, आनंद से बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का सेमीफाइनल और फाइनल मैच कल खेला जाएगा। उसके उपरांत विजेता तथा उपविजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया जाएगा। 

आज का परिणाम :- बालक वर्ग – केन्द्रीय विद्यालय बेली रोड ने केन्द्रीय विद्यालय दानापुर को 12-10 से ,केन्द्रीय विद्यालय बेली रोड ने प्रारंभिका (बलुआ)को 22-10 से ,केन्द्रीय विद्यालय दानापुर ने प्रारंभिका (बोरिंग रोड) को 13-11 से हराया। जबकि ओपन माइंड बिरला और प्रारंभिका (बलुआ) तथा केन्द्रीय विद्यालय दानापुर और ओपन माइंड बिरला का मैच बराबरी पर छूटा।

बालिका वर्ग-  लीड्स इंटरनेशनल ने ओपन माइंड बिरला को 17-15 से ओपन माइंड बिरला ने प्रारंभिका को 11-10 से जबकि लीड्स इंटरनेशनल ने प्रारंभिका को 13-12 से हराया।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

8 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

9 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

10 hours ago