कैमूर टी-20 क्रिकेट लीग में राजू ने झटका 6 विकेट,कुदरा किंग्स की मोहनियां मैजिक्स पर आसान जीत

कैमूर 15 अप्रैल: प्रथम कैमूर क्रिकेट लीग T-20 अंडर-14 सह अंडर-16 (पिंक बॉल) के पांचवें मैच में कुदरा किंग्स ने मोहनियां मैजिक्स को आसानी से 7 विकेट से पराजित किया।

सुबह कुदरा किंग्स के कप्तान अमित कुमार ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और अपने कप्तान के फैसले को सही साबित करते हुए राजू शर्मा ने अपने 4 ओवरो के घातक स्पैल में मोहनियां मैजिक्स के 6 बल्लेबाजों को पवैलियन का रास्ता दिखाया,एक समय न्यूनतम स्कोर की तरफ बढ़ रही मोहनियां मैजिक्स कि टीम को प्रिंस ने संभाला और एकल संघर्ष करते 69 बहुमूल्य रन बनाए जिसके बदौलत टीम ने 19.5 ओवरो में सभी विकेट खोकर 123 रन बना पाने सफल रही,इसके अलावा सिद्धार्थ ने 14 रन बनाए कुदरा किंग्स के गेंदबाज राजू 6 के अलावा पवन व अमित ने 1-1 विकेट हासिल किया।

124 रन का लक्ष्य लेकर उतरी कुदरा किंग्स की टीम विनय 30,संकल्प 28,अंकित 21और प्रशांत व राजू शर्मा के 15-15 रनो की छोटी-छोटी पारियों से 17.3 ओवरों में 3 विकेट खोकर 126 रन बनाकर मैच अपने पक्ष में कर लिया,मोहनियां मैजिक्स के तंरफ से चिंटू गुप्ता ने 3 और सौरव ने 1 विकेट हासिल किया। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार राजू शर्मा को (6विकेट)के लिए कैमूर जिला के सीनियर सेलेक्टर प्रशांत सिंह ने प्रदान किया। रेड कैप अभी भी शिवम तथा ब्लू कैप दिव्यांशु के पास सुरक्षित है।मैच में अंपायरिंग मुकेश गोस्वामी व रौशन कुमार ने तथा स्कोरिंग सौरव कुमार ने किया।अगला मैच कैमूर कैपिटल और देवहलिया डैंजरस की बीच खेला जायेगा।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

10 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

12 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

13 hours ago